दिल्ली में रावण के साथ कॉकरोच का भी होगा दहन, 30 फुट का होगा पुतला; इसके तहत स्वच्छ भारत का दिया जाएगा संदेश

Arohi Raj | Oct 16, 2026, 18:04 IST
Share
दिल्ली के पीतमपुरा रामलीला में इस बार अनोखा नजारा दिखेगा।
दिल्ली के पीतमपुरा रामलीला में इस बार अनोखा नजारा दिखेगा।

दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार दशहरे पर एक अनोखा नजारा दिखेगा। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। इसकी ऊंचाई 30 फुट रखी गई है। रामलीला में इस पुतले को जलाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति के मुताबिक, कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है। इस पहल के जरिए स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली का संदेश दिया जाएगा।

रावण के साथ जलेगा 30 फुट का कॉकरोच

दिल्ली के पीतमपुरा की रामलीला में हर साल दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होता है। इस बार आयोजन में कॉकरोच का पुतला भी शामिल किया गया है। इसकी ऊंचाई 30 फुट होगी।आयोजकों ने इसे सफाई से जोड़कर देखा है। उनका कहना है कि कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है। ऐसे में उसके पुतले का दहन लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का एक तरीका है।

इस आयोजन की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि दिल्ली में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन चल रहा है। पार्टी कई मुद्दों को लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठा रही है।

दशहरे पर सफाई का संदेश देने की तैयारी

पीतमपुरा की रामलीला समिति ने कॉकरोच के पुतले को सफाई के संदेश से जोड़ा है। समिति के मुताबिक, पुतले का दहन स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली के विचार को आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इस तरह इस बार रामलीला में पारंपरिक पुतलों के साथ एक नया पुतला भी नजर आएगा।

राहुल गांधी के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जेन जी से संवाद करेंगे, क्या भाषणों का युग समाप्त हो रहा है? | After Rahul Gandhi, Jyotiraditya Scindia will also interact with Gen Z, is the era of speeches ending?
राहुल गांधी के बाद रैंप वॉक करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी करेंगे जेन जी से संवाद, क्या राजनीति में गायब होने वाले हैं भाषण
16 Oct 2026 ,
By CHAKRESH
अशोकनगर में 17 अक्टूबर को युवा अनप्लग्ड कार्यक्रम होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच से भाषण नहीं देंगे। वे रैंप पर चलते हुए छात्रों और युवाओं से सीधे बात करेंगे। युवाओं से सीधे संवाद के कार्यक्रम राहुल गांधी, मोहन भागवत और मोहन यादव भी कर चुके हैं। क्या राजनीति में भाषणबाजी का दौर जा चुका है? क्यों सियासी संवाद के टूल्स बदल रहे हैं? जानते हैं thesootr Prime में विस्तार से…

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लंबे समय से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR सहित कई मुद्दों पर आंदोलन किया है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका इसकी अगुवाई कर रहे हैं। पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी लंबे समय तक अभियान चलाया था। अब CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस मुद्दे पर पार्टी और कई छात्र संगठन का दिल्ली में प्रदर्शन जारी है।

SIR को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी और विभिन्न छात्र संगठन वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रहे हैं। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे संगठनों का आरोप है कि मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर वे चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।

यह खबर क्यों जरूरी है

दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है। पीतमपुरा की रामलीला इस बार उसी मंच से सफाई का संदेश देगी। उधर राजधानी में प्रदर्शन भी जारी हैं। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध संविधान से मिला अधिकार है। मतदाता सूची की प्रक्रिया पर उठे सवाल हर मतदाता के लिए मायने रखते हैं। इसलिए पूरे मामले को तथ्यों के साथ समझना जरूरी है।

कनॉट प्लेस में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले धारा 163 लागू, सेंट्रल पार्क बंद, दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी | Connaught Place under Section 163 before 'Lehra Do Tiranga' protest, Central Park closed, Delhi Police advisory
CJP के लहरा दो तिरंगा प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क बंद, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
16 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
दिल्ली के कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 अक्टूबर को बंद रहेगा। दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने इसी पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन बुलाया था। शुक्रवार शाम 5 बजे लोगों को तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की गई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इलाके में धारा 163 लागू है। पुलिस ने चुनिंदा 11 लोगों को तिरंगा लहराने की अनुमति देने की बात कही है।

FAQs

  1. दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे पर कॉकरोच का पुतला क्यों जलाया जाएगा?
    पीतमपुरा की रामलीला समिति ने 30 फुट के कॉकरोच के पुतले के जलाने का निर्णय लिया है ताकि स्वच्छता और सफाई का संदेश दिया जा सके। कॉकरोच को गंदगी का प्रतीक माना जाता है, और इसके पुतले का दहन स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली के विचार को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।
  2. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का उद्देश्य क्या है?
    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है और वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रही है। पार्टी और विभिन्न छात्र संगठन सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
  3. इस साल की रामलीला में कॉकरोच का पुतला जलाने का सामाजिक महत्व क्या है?
    इस साल की रामलीला में कॉकरोच का पुतला जलाने का सामाजिक महत्व यह है कि यह दशहरा के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, साथ ही यह स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक प्रयास है। यह संदेश देता है कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे अपने आस-पास की सफाई पर ध्यान दें।
Tags:
  • दिल्ली में कॉकरोच का पुतला दहन
  • पीतमपुरा रामलीला
  • दशहरा 2026 दिल्ली
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • दिल्ली रामलीला समिति
  • Cockroach Janta Party
  • CJP Protest
  • Delhi Dussehra 2026
  • Pitampura Ramlila
  • 30 फुट का कॉकरोच का पुतला दहन होगा
किस शास्त्र में लिखा है रावण को जलाना? महाकाल मंदिर के पुजारी ने चार समितियों को भेजा कानूनी नोटिस

By Sandeep Kumar

किस शास्त्र में लिखा है रावण को जलाना? महाकाल मंदिर के पुजारी ने चार समितियों को भेजा कानूनी नोटिस
Rajasthan GST Action: इनपुट टैक्स क्रेडिट फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की गड़बड़ी आई सामने

By Jageshwar prasad

Rajasthan GST Action: इनपुट टैक्स क्रेडिट फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की गड़बड़ी आई सामने
छत्तीसगढ़ को तीन नई मेमू ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरुद तक बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ को तीन नई मेमू ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरुद तक बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी
राजस्थान में 8 RAS और 1 IAS अधिकारी को नई पोस्टिंग , 6 APO अफसरों को मिली जिम्मेदारी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 8 RAS और 1 IAS अधिकारी को नई पोस्टिंग , 6 APO अफसरों को मिली जिम्मेदारी
पाकिस्तान का साथ देने वाले बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले-माफी नहीं मांगूंगा, मेरे मुंह में शब्द मत ठूंसिए

By Saurabh Mishra

पाकिस्तान का साथ देने वाले बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले-माफी नहीं मांगूंगा, मेरे मुंह में शब्द मत ठूंसिए
राजस्थान में 95 लाख लोगों के नाम राशन सूची से हटे, जयपुर में सबसे ज्यादा नाम कटे, अब घर-घर जांच

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 95 लाख लोगों के नाम राशन सूची से हटे, जयपुर में सबसे ज्यादा नाम कटे, अब घर-घर जांच
पहले अपना घर सुधारें... दुर्ग गरबा विवाद पर भूपेश बघेल का हमला, मुस्लिमों की एंट्री पर हुआ था बवाल

By Harrison Masih

पहले अपना घर सुधारें... दुर्ग गरबा विवाद पर भूपेश बघेल का हमला, मुस्लिमों की एंट्री पर हुआ था बवाल