दिल्ली में आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का हल्लाबोल, खरगे-राहुल समेत रामलीला मैदान में जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज

Aman Vaishnav | Nov 01, 2026, 07:59 IST
Share
दिल्ली में आज सियासी घमासान: खरगे, राहुल समेत रामलीला मैदान में जुटेगा विपक्ष
दिल्ली में आज सियासी घमासान: खरगे, राहुल समेत रामलीला मैदान में जुटेगा विपक्ष

देश की राजधानी दिल्ली आज, 01 नवंबर को तीन बड़े विरोध प्रदर्शनों की गवाह बनने जा रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस की अगुवाई में पूरा इंडिया ब्लॉक सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने के लिए रामलीला मैदान में उतर रहा है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों के इस कदम के खिलाफ बीजेपी और सिख समुदाय के लोग भी प्रदर्शन की तैयारी में हैं।

इन तीनों अलग-अलग प्रदर्शनों की वजह से दिल्ली में बीती रात से ही दूर-दराज से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। रामलीला मैदान और उसके आसपास सुबह से ही समर्थकों की भारी भीड़ जुट चुकी है।

विपक्ष की रैली को लेकर खास रणनीति?

विपक्षी गठबंधन ने इस महारैली को लेकर पूरी योजना तैयार की है...

  • विपक्ष के सभी बड़े नेता पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर जमा होंगे। इसके बाद वहां से मिंटो रोड के लिए निकलेंगे।
  • मिंटो रोड पहुंचने के बाद राहुल गांधी रामलीला मैदान की ओर बढ़ेंगे।
  • विपक्ष के तमाम सांसद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इकट्ठा होंगे। वहां से बसों में बैठकर एक साथ रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
  • इस महारैली में विपक्ष ने 1 लाख समर्थकों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। दूसरी ओर रामलीला मैदान की असल क्षमता केवल 50 हजार लोगों की ही है।
  • दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था को देखते हुए साफ निर्देश दिया है कि मैदान के भीतर रैली करने की छूट है। साथ ही ये भी कहा कि किसी भी सूरत में सड़क पर उतरकर रोड शो या प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पश्चिमी दिल्ली में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ट्रैफिक बंद

आप आज पश्चिमी दिल्ली की तरफ निकलने की सोच रहे हैं, तो संभलकर निकलें। जेल रोड पर मौजूद हरि नगर डीटीसी डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक एक पदयात्रा निकाली जा रही है। इसी के चलते पुलिस ने सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए कड़े ट्रैफिक नियम और रूट डायवर्जन लागू कर दिए हैं।

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग: राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की | INDIA Alliance's Public Impeachment: Rahul Gandhi Demands Treason Case Against CEC Gyanesh Kumar
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का सांकेतिक जन महाभियोग, राहुल गांधी ने की देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग
01 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में विपक्षी नेताओं ने सांकेतिक जन महाभियोग चलाकर उन्हें पद से हटाने की मांग की। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की बात कही। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी के गंभीर आरोप भी लगाए। वहीं, बीजेपी ने इस पूरे कार्यक्रम को संसद और लोकतंत्र का मजाक बताया।

खरगे के घर बनी अस्थायी संसद

बता दें कि दिल्ली में शनिवार, 31 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां इंडिया गठबंधन के सांसदों और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सांकेतिक जन महाभियोग कार्यक्रम किया था।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी। कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। हालांकि इस सांकेतिक कार्यक्रम के पास किसी अधिकारी को हटाने का कोई संसदीय या कानूनी अधिकार नहीं था।

राहुल गांधी बोले- यह एक राजनीतिक हथियार है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम को राजनीतिक हथियार बताया। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल कथित चुनावी गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ किया जाएगा।

राहुल ने कहा कि पहली नजर में यह सांसदों और आम लोगों की बैठक लग सकती है, लेकिन असल में यह एक राजनीतिक हथियार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मिलकर देश के नागरिकों के वोट बर्बाद किए हैं। राहुल ने कहा कि शायद इतिहास में इस तरह का कार्यक्रम पहले कभी नहीं हुआ होगा।

राहुल के मुताबिक जवाबदेही तय कराने के लिए विपक्ष के पास अब संस्थागत रास्ते नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक हथियार देश के लोगों को न्याय दिलाने का काम करेगा। संविधान और देश की जनता के प्रति यह विपक्ष की जिम्मेदारी है।

चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा: सभी फैसले सर्वसम्मति से, विपक्ष की याचिका खारिज करने की मांग | Election Commission's Affidavit in Supreme Court: All decisions by consensus, demand to dismiss opposition's petition
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का हलफनामा, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए
26 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठ रहे सवालों के बीच चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज के खिलाफ दायर याचिका पर आयोग ने हलफनामा दाखिल किया है। इसमें SIR के फैसलों, फॉर्म-6 और वोटर लिस्ट से जुड़े आरोपों पर सफाई दी गई है। आयोग का कहना है कि सभी प्रमुख फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।

ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी की। राहुल ने कहा कि मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव का पूरी तरह समर्थन करता हूं। उनके खिलाफ अदालत में देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने चुनाव अधिकारियों को भी चेतावनी दी। राहुल का आरोप है कि कुछ अधिकारी मतदाता सूची में गड़बड़ी करने में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आप उस संस्था के पीछे छिप रहे हैं, जिसकी रक्षा करने की आपने शपथ ली है। याद रखिए आप हमेशा उस संस्था की आड़ में नहीं छिप सकते।

राहुल ने आगे कहा कि एक दिन इन अधिकारियों को देश की जनता के प्रतिनिधियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग के समर्थन में विपक्ष के पास पर्याप्त सबूत हैं।

राहुल का दावा- 13.3 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए

राहुल गांधी ने मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि देशभर में 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। राहुल के मुताबिक, यह संख्या देश के कुल मतदाताओं की करीब 15 फीसदी है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटाने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव को वैध कैसे माना जा सकता है।

हालांकि कार्यक्रम में राहुल गांधी के इन आंकड़ों और आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई।

खड़गे के 'बाप' वाले बयान पर मचा घमासान: सीएम मोहन यादव का पलटवार, अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी साधा निशाना | Political storm over Kharge's 'father' remark: CM Mohan Yadav retaliates, Amit Shah and JP Nadda also target
मोदी का बाप भी जाएगा... मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सीएम मोहन यादव भड़के, बोले- अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
25 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मोदी का बाप भी जाएगा वाले बयान पर सियासी बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खड़गे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार का अपमान बताया। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है।

Tags:
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
  • रामलीला मैदान
  • राहुल गांधी
  • लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
  • ज्ञानेश कुमार
  • ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा

By Umeshwari Baghel

विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत

By Aman Vaishnav

वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...

By Aman Vaishnav

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल

By Aman Vaishnav

Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई

By Sandeep Kumar

डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

By Amresh Kushwaha

सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा