देशभर में भीषण गर्मी का टॉर्चर , दिल्ली में टूटे सारे रिकॉर्ड , मुंगेशपुर में तापमान 52 डिग्री के पार

Vikram Jain | May 29, 2024, 18:21 IST
Delhi Severe heat high temperature Mungeshpur
देशभर में गर्मी का तांडव लगातार जारी है। सूरज की तेज तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। दिल्ली भी तप रही है। बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिजली की मांग भी बढ़कर उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

New Delhi. इन दिनों नई दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। सूरज की तेज तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। नौतपा और प्रचंड गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। कई शहरों में आग बरस रही है। बुधवार (29 मई) को दिल्ली में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। पहली बार दिल्ली में पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। ऐसा पहली बार हुआ जब देश की राजधानी में इतनी भीषण गर्मी पड़ी है।



मंगेशपुर में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गर्मी ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। स्थिति ये है कि दिल्लीवाले भट्टी में जलने जैसा महसूस कर रहे हैं। बुधवार को पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। यह तापमान दोपहर ढाई बजे रिकॉर्ड किया गया। यह पहली बार है जब पारा 50 डिग्री पार पहुंचा है। दिल्ली में मंगलवार को भी पारा 50 के करीब पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को दोपहर मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।



कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम?


मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति 30 मई से धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। 31 मई को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति रहने की संभावना हैं। पश्चिमी यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 1 जून को लू की स्थिति की संभावना है। हालांकि, लू के प्रभाव में कमी देखने को मिल सकती है।



ये खबर भी पढ़ें... Google ने लीज पर लिया ऑफिस स्पेस, हर महीने का किराया जानकर हो जाएंगे हैरान



ये खबर भी पढ़ें... लपक लो, लपक लो, लपक लो....AMAZON पर भूसे की कीमत पर बिक रही भैंस



बचाव के लिए लोगों को सर्तकता बरतने की सलाह


दिल्ली में आसमान से बरसती आग में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गर्मी के रौद्र रूप को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। बढ़ते तापमान के कारण, हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है। बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंता का विषय है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी और डिहाईड्रेशन से बचने की सलाह दी है।



दिल्ली में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग


बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बिजली की मांग 8302 मेगावाट रही, जो दिल्ली के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक है। 22 मई, 2024 को दिल्ली में बिजली की मांग 8000 मेगावाट रही। लगातार 12 दिनों से दिल्ली में बिजली की मांग 7000 मेगावाट से ज्यादा रही। इससे पहले 29 जून 2022 को दिल्ली में 7695 मेगावाट बिजली की मांग थी, पिछले साल दिल्ली की पीक बिजली मांग 7438 मेगावाट थी।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



दिल्ली में भीषण गर्मी, दिल्ली का तापमान, दिल्ली मौसम न्यूज, मुंगेशपुर का हाई टेम्प्रेचर, extreme heat in delhi, Delhi temperature, Delhi weather news, high temperature of mungeshpur



Tags:
  • दिल्ली में भीषण गर्मी
  • दिल्ली का तापमान
  • दिल्ली मौसम न्यूज
  • मुंगेशपुर का हाई टेम्प्रेचर
  • extreme heat in delhi
  • Delhi temperature
  • Delhi weather news
  • high temperature of mungeshpur