धीरेंद्र शास्त्री ने किया ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध, जानें क्या बोले

thesootr Desk | Jan 26, 2025, 14:12 IST
Bageshwar baba
धीरेंद्र शास्त्री ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध किया और कहा कि यह पद योग्य व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने की मुहिम का भी समर्थन किया।

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को महाकुंभ स्नान के बाद एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह महाकुंभ में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का बड़ा संदेश लेकर आए हैं।



उनके मुताबिक, हिंदुओं को जागरूक करना ही इस मुहिम की शुरुआत है, क्योंकि उनका मानना है, "हिंदू जगेगा, तभी हिंदुस्तान बचेगा।" उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज में कई विकार आ चुकी हैं और उन पर महाकुंभ में एक सम्मेलन कर चर्चा की जाएगी।



2 साल की तपस्या से बनीं महामंडलेश्वर, अब मुझे फिल्मों में नहीं लौटना...', ममता कुलकर्णी ने फ्यूचर प


ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी पर आपत्ति

महाकुंभ में अपनी उपस्थिति और भविष्य की योजना

महाकुंभ में अपने अनुभव को साझा करते हुए शास्त्री ने कहा कि यहां आकर उन्हें एक दिव्य अनुभूति हो रही है। 30 जनवरी को परमार्थ निकेतन में हिंदू समाज की कमियों पर चर्चा के लिए एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, 27 से 29 जनवरी तक वह महाकुंभ में कथा सुनाएंगे।



29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर अमृत स्नान करेंगे और 30 जनवरी को सम्मेलन भी करेंगे। उन्होंने 27 जनवरी को होने वाली धर्म संसद में सनातन बोर्ड के गठन पर चर्चा की जानकारी दी और कहा कि भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा।



FAQ

  1. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ में क्या संदेश दिया?
    उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संदेश दिया और हिंदू समाज को जागरूक करने की बात की।
  2. ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर शास्त्री ने क्या कहा?
    शास्त्री ने ममता को यह पदवी देने पर नाराजगी जताई और कहा कि यह पदवी केवल संत या साध्वी को दी जानी चाहिए।
  3. महाकुंभ में धीरेंद्र शास्त्री की आगे की योजनाएं क्या हैं?
    30 जनवरी को परमार्थ निकेतन में हिंदू समाज की कमियों पर सम्मेलन करेंगे और 27-29 जनवरी तक कथा सुनाएंगे।
  4. धीरेंद्र शास्त्री महाकुंभ में कितने दिन रहेंगे?
    वह महाकुंभ में 5 दिनों तक रहेंगे।
  5. धीरेंद्र शास्त्री ने महाकुंभ में किस तरह की अनुभूति की?
    शास्त्री ने महाकुंभ में पहुंचकर एक दिव्य अनुभूति का अनुभव किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Mahakumbh-2025
  • कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
  • latest news
  • किन्नर महामंडलेश्वर
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • कुंभ 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ
  • Mamta Kulkarni