अयोध्या में 'दीपोत्सव' ने बनाया रिकॉर्ड, 27 लाख दियों से चमका देश, देखें टॉप 8 शहरों की ग्रैंड दिवाली सेलिब्रेशन
हर साल की तरह 2025 में भी भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दीपोत्सव' (दिवाली सेलिब्रेशन) मनाया गया। सरयू नदी के घाटों पर 27 लाख से ज्यादा दिये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (अयोध्या में दीपोत्सव का रिकॉर्ड) बनाया गया।
दिवाली 2025 पर मुंबई का मरीन ड्राइव और ऊंची इमारतें खूब पटाखों और रोशनी से चमक उठीं।
अमृतसर में Diwali को सिख त्योहार 'बंदी छोड़ दिवस' के साथ मनाया गया, और श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पूरी तरह दियों से सजा हुआ था। दिवाली पर यहां बहुत शानदार आतिशबाजी हुई।
2025 की दिवाली पर पिंक सिटी के जौहरी बाजार और महल शानदार लाइटों से खूब चमके, जिसकी रौनक देखने दूर-दूर से लोग आए थे
'झीलों का शहर' उदयपुर 2025 की दिवाली पर बहुत सुंदर लग रहा था, सिटी पैलेस की शानदार सजावट पिछोला झील से देखने पर जगमगा रही थी।
2025 की दिवाली पर कोलकाता में खूब धूम-धाम से मां काली की पूजा हुई। कोलकाता के मंदिर और सड़कें बहुत सारी लाइटों से जगमगा रही थी।
2025 में वृंदावन की दिवाली भगवान श्री कृष्ण को समर्पित थी, जहां वृंदावन के मंदिर रंगीन लाइटों, फूलों और झांकियों से सजे हुए थे।