एक लाख का बिल 0 करवाने दिए 60 हजार,रसीद 21 हजार की मिली तो किया हंगामा

Sandeep Kumar | Dec 29, 2024, 18:52 IST
electricity bill lakhimpur Photograph: ( electricity bill lakhimpur)
बिजली बिल को लेकर अनोखा विरोध देखने को मिला। एक युवक ने बिजली बिल शून्य करने की मांग को लेकर एसडीओ की निजी कार के नीचे लेटकर हंगामा कर दिया।

यूपी के लखीमपुर के मितौली क्षेत्र में बिजली बिल को लेकर अनोखा विरोध देखने को मिला। मदारपुर गांव के एक युवक ने बिजली बिल शून्य करने की मांग को लेकर एसडीओ की निजी कार के नीचे लेटकर हंगामा कर दिया। युवक का आरोप है कि उसने बिल माफ करने के लिए पहले ही रिश्वत दी थी, लेकिन उसकी समस्या अब तक हल नहीं हुई। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



एमपी में 5 रुपए में मिलेगा स्थाई कृषि पंप कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन



लाख के बिल से शुरू हुआ विवाद

सीधी में बिजली टावर गिरने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, 6 घायल



नौ महीने से भटक रहा युवक

अरुण का कहना है कि जनवरी से लेकर दिसंबर तक वह एसडीओ और पावर हाउस के चक्कर लगाता रहा। हर बार उसे आश्वासन दिया गया कि योजना फिर से शुरू होने पर समस्या सुलझा दी जाएगी। लेकिन जब दिसंबर में योजना चालू हुई, तब भी उसकी मांग पूरी नहीं हुई।





3 घंटे का हंगामा और समाधान

शनिवार को अरुण पावर हाउस पहुंचा और एसडीओ पर दबाव बनाते हुए पेट्रोल और माचिस लेकर एसडीओ की कार के नीचे लेट गया। तीन घंटे तक चली बातचीत और हंगामे के बाद युवक का शेष बिल 48 हजार 797 रुपए जमा कर दिया गया। इधर एसडीओ हबीब खान ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी से भी पैसे नहीं लिए। उन्होंने बताया कि एसएसओ सोनू अवस्थी के वेतन से पैसे काटकर युवक का शेष बिल जमा किया गया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • यूपी न्यूज
  • उत्तर प्रदेश न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • बिजली बिल
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • लखीमपुर