एमपी में 5 रुपए में मिलेगा स्थाई कृषि पंप कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन
Sandeep Kumar | Dec 18, 2024, 16:20 IST
permanent-pump-connection-scheme
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। प्रदेश के किसानों को सिर्फ 5 रुपए में स्थाई पंप कनेक्शन मिलेगा। आइए जानते हैं सरकार की योजना का लाभ किसान कैसे उठा सकते हैं।
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। अब खेती के लिए स्थाई पंप कनेक्शन लेना बेहद आसान हो गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने किसानों को मात्र 5 रुपए (5 Rupees) में स्थाई पंप कनेक्शन देने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती और आसान बिजली कनेक्शन की सुविधा प्रदान करना है।
कमलनाथ बोले - मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश के रूप में
नए पंप कनेक्शन के लिए आवेदन करना अब और भी आसान हो गया है। 'सरल संयोजन पोर्टल (Sarl Sanjoyan Portal)' के माध्यम से उपभोक्ताओं के आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने का काम बिजली कंपनी के फील्ड कर्मचारी खुद करेंगे। इससे किसानों को लंबी कतारों और कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी।
योजना के तहत केवल 5 रुपए (5 Rupees) में पंप कनेक्शन दिया जाएगा, लेकिन सुरक्षा निधि के रूप में किसानों को 1200 रुपए (1200 Rupees) प्रति हॉर्सपावर चुकाने होंगे। यह राशि किसान के पहले बिजली बिल में जोड़ी जाएगी। इससे किसानों को तत्काल बड़ी राशि चुकाने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।
MP में कर्ज, क्राइम और करप्शन के मुद्दों पर हमलावर दिखी कांग्रेस
यह योजना उन किसानों के लिए है जो बिजली की पहले से मौजूद लाइन के नजदीक हैं। ऐसे किसानों को जल्द से जल्द कनेक्शन दिया जाएगा। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है।
किसान की जिंदा रहने की लड़ाई, सड़क पर आई, ऑफिसों के लगा रहा चक्कर
कमलनाथ बोले - मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश के रूप में
क्या है स्थाई पंप कनेक्शन योजना?
मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उपभोक्ताओं को अब सिर्फ 5 रुपए (5 Rupees) में स्थाई कृषि पंप कनेक्शन मिल सकेगा। इस योजना के तहत किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। जो किसान बिजली लाइन के पास स्थित हैं। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर यह कनेक्शन दिया जाएगा।
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
किसानों के लिए अन्य शुल्क और सुरक्षा निधि
MP में कर्ज, क्राइम और करप्शन के मुद्दों पर हमलावर दिखी कांग्रेस
योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?
किसान की जिंदा रहने की लड़ाई, सड़क पर आई, ऑफिसों के लगा रहा चक्कर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari