क्या 2100 तक भारत की आबादी में आएगी बड़ी गिरावट? मस्क ने जताई चिंता

Sourabh Bhatnagar | Jan 09, 2025, 15:45 IST
elon-musk-india-2100-population-decline-concern
दुनिया में सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने 2100 तक भारत और चीन की जनसंख्या में गिरावट के अनुमान पर चिंता जताई। एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल से एक ग्राफ की फोटो पोस्ट की है।

Elon Musk On India: दुनिया में सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने 2100 तक भारत और चीन की जनसंख्या में गिरावट के अनुमान पर चिंता जताई। एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल से एक ग्राफ की फोटो पोस्ट की है, जिसमें दुनिया के मुख्य देशों की जनसंख्या में संभावित बदलाव दिखाया गया है। एलन मस्क ने इसे मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।



चीन की पॉपुलेशन में कमी का अनुमान

चीन की पॉपुलेशन में कमी का अनुमान है। 2100 तक चीन की पॉपुलेशन 73.19 करोड़ तक हो सकती है। जनसंख्या में बड़ी गिरावट के संकेत यह देता है कि देश का सामाजिक और आर्थिक ढांचा प्रभावित होगा।



एलन मस्क की टेस्ला के नाम कैथरीन करोड़ों लेकर भागी, कंपनी का एप बनाया



नाइजीरिया होगा दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

2100 तक नाइजीरिया की जनसंख्या 790.1 मिलियन हो सकती है। इसके बाद ये देश दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। इसके विपरीत, अमेरिका दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश रहेगा, जबकि इंडोनेशिया और पाकिस्तान में जनसंख्या में मामूली कमी होगी।



जनसंख्या में कमी होने के कारण

  1. प्रजनन दर में कमी: विकसित देशों में प्रजनन दर में कमी देखी जा रही है, जो कि पॉपुलेशन में कमी का कारण है।
  2. प्रवासन: वहीं काफी लोग बेहतर अवसर के चलते एक देश से दूसरे देश में जा रहे हैं जिससे जनसंख्या में असुंतलन पैदा हो रहा है।
  3. बुजुर्गों की बढ़ती संख्या: काफी सारे देशों में यूवा आबादी की कमी और बुजुर्गों की बढ़ती संख्या से जनसंख्या से कमी हो रही है।

घटती आबादी पर कितनी सही है भागवत की चिंता, कितने बच्चे पैदा करें हिंदू



एक्सपर्ट की राय

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों के 2020 के एक स्टडी के मुताबिक, जनसंख्या में गिरावट विशेष रूप से भारत और चीन में पहले की अपेक्षा तेजी से हो सकती है। ये कमी वैश्विक स्तर पर आर्थिक और समाजिक चुनौतियां पैदा कर सकती है।



FAQ

  1. एलन मस्क ने भारत और चीन की जनसंख्या में गिरावट पर क्यों चिंता जताई?
    एलन मस्क ने 2100 तक भारत और चीन की जनसंख्या में गिरावट का अनुमान जताया है और इसे मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।
  2. भारत की जनसंख्या में कितनी गिरावट आ सकती है?
    2100 तक भारत की जनसंख्या 110 करोड़ से कम हो सकती है, जो कि लगभग 40 करोड़ की कमी को दर्शाता है।
  3. चीन की जनसंख्या में कितनी कमी आ सकती है?
    2100 तक चीन की जनसंख्या में लगभग 27 करोड़ की कमी आ सकती है, और यह 73.19 करोड़ तक पहुंच सकती है।
  4. नाइजीरिया की जनसंख्या में कितना इज़ाफ़ा हो सकता है?
    2100 तक नाइजीरिया की जनसंख्या 790.1 मिलियन हो सकती है, जिससे यह देश दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।
  5. जनसंख्या में कमी के मुख्य कारण क्या हैं?
    जनसंख्या में कमी के प्रमुख कारणों में प्रजनन दर में कमी, प्रवासन, और वृद्धावस्था के कारण युवा आबादी की कमी शामिल हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भारत
  • National News
  • Elon Musk company Tesla
  • चीन
  • एलन मस्क
  • जनसंख्या समाचार
  • चीन की जनसंख्या में गिरावट
  • Tesla
  • टेस्ला
  • CEO Elon Musk
  • जनसंख्या दर
  • INTERNATIONAL NEWS HINDI
  • देश दुनिया न्यूज