न्याय यात्रा के समापन पर उठा EVM और इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा

Jitendra Shrivastava | Mar 17, 2024, 23:14 IST
Share
THESOOTR
न्याय यात्रा का समापन।

समापन के मौके पर अन्य कांग्रेसी नेताओं ने कई मुद्दों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान जहां तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने इलेक्टोरल बॉन्ड को मुद्दा बनाया तो वहीं फारूक अब्दुल्ला ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए।

BHOPAL. कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन समारोह हो गया। इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार सुबह दक्षिण मुंबई में महात्मा गांधी के घर मणिभवन से 'न्याय संकल्प पदयात्रा' निकाली थी। इस दौरान प्रियंका गांधी और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी भी शामिल हुए।

अगर भारत 'मोहब्बत' का देश है, तो नफरत क्यों


राहुल गांधी ने कहा अगर भारत 'मोहब्बत' का देश है, तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि बीजेपी नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का कोई आधार होना चाहिए। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के खिलाफ अन्याय हो रहा है। वहीं समापन के मौके पर अन्य कांग्रेसी नेताओं ने कई मुद्दों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान जहां तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने इलेक्टोरल बॉन्ड को मुद्दा बनाया तो वहीं फारूक अब्दुल्ला ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए।

बॉन्ड भाजपा का सफेदपोश भ्रष्टाचारः स्टालिन


'इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर एमके स्टालिन ने कहा कि यह भाजपा का सफेदपोश भ्रष्टाचार है। मैं अपने प्रिय मित्र राहुल गांधी के साथ सभी का स्वागत करता हूं। मैं यहां अपने भाई राहुल गांधी को शुभकामनाएं देने आया हूं। 'इंडिया गठबंधन बनेगा। ये भारत के लिए है। भारत को अब इसी एकता की जरूरत है। मुद्दे और एजेंडे नकली प्रचार हैं, विदेशी कारण हैं। इंडिया गठबंधन को बदनाम करने के लिए प्रधानमंत्री इतने नीचे गिर गए। इलेक्टोरल बॉन्ड भाजपा के भ्रष्टाचार को साबित करता है। चुनाव की घोषणा हो गई है, हमारा एकमात्र लक्ष्य भाजपा को हराना है। भाजपा भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मैं भारत को बचाने के लिए आप सभी का आह्वान करता हूं।

हमें आज के भारत को बचाना हैः फारूक


फारूक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी के लिए कहा कि उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा की। उन्होंने असली भारत को देखा, हमें इस भारत को बचाना है, चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या ईसाई सभी भारतीय हैं। इसके साथ ही उन्होंने EVM को लेकर भी निशाना साधा। कहा कि, ये लोग मशीन चोर हैं। कृपया मशीन पर नजर रखें कि आपका वोट कहां जा रहा है या किसी और को वोट जा रहा है। जब हमारा इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा तो यह मशीन चली जाएगी और चुनाव आयोग स्वतंत्र हो जाएगा। बहुत सारी चुनौतियां हैं। हमें आज के भारत को बचाना है।

हमें यूट्यूब देखना सिखाना होगाः सौरभ भारद्वाज


आप लीडर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देखो आज हम सब एक साथ हैं। यहां मंच पर ये नेता जेल जाने से नहीं डरते। ईवीएम सेट हो गई है। अगर ईवीएम से दस फीसदी वोट बढ़ेंगे तो आपको 20 फीसदी ज्यादा वोट लेकर आना होगा। बाद में हम ईवीएम खत्म कर देंगे। हमें अपने परिवार के सदस्यों को यूट्यूब देखना सिखाना होगा।

क्या हमारे चाचा की गारंटी लेंगे पीएम मोदीः तेजस्वी


बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेरी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान हाल ही में बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन को लेकर भी निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी अभी भी मोदी जी का इलाज करने के लिए तैयार हैं। ये लोग गोबर को भी हलवे की तरह परोस देंगे। इन्होंने बिहार में हमारे को चाचा ने हाईजैक कर लिया। मोदी जी सबको गारंटी देते हैं, क्या हमारे चाचा की गारंटी देंगे वो पलटेंगे या नहीं।

न्याय यात्रा के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की बधाईः अखिलेश


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर न्याय यात्रा के समापन पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के लिए बधाई! चुनाव की अकस्मात घोषणा की वजह से व्यस्तता के कारण हम इसके लिए यहीं से ये ऐलान करते हैं कि देश की एकता और तरक्की चाहने वाले हम सब एक सोच के देशप्रेमी दल, पूरी तरह से आपसी सहयोग और देश की सौहार्दप्रिय जनता के समर्थन से इस बार भाजपा को ऐतिहासिक रूप से पराजित करेंगे। भाजपा को हराएंगे, इंडिया को जिताएंगे! भाजपा हारेगी, देशवासी जीतेंगे!

Tags:
  • न्याय यात्रा
  • EVM
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा