इस चिता को देख घूमा पुलिस का माथा, लोगों के उड़ गए होश, हैरान करने वाला है खुलासा

Sourabh Bhatnagar | Nov 28, 2025, 12:23 IST
fake-funeral-dummy-body-hapur-insurance-fraud
यूपी के हापुड़ में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, चार लड़के कार में एक शव लेकर आए और गंगा किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। फिर जो हुआ...

UP News:उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक अजीब घटना सामने आई है। जिले के गढ़मुक्तेश्वर में कुछ लोग पुतले का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।



यह मामला उस वक्त सामने आया जब एक i20 कार में सवार चार लोग ब्रजघाट के श्मशान घाट पहुंचे और एक मृत शरीर का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। जब चिता पर शव को रखा गया, तो यह पता चला कि मृतक कोई इंसान नहीं बल्कि एक पुतला था। अब पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।



18a4163a-b7a

ऐसे हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर में चार संदिग्ध लोग HR नंबर की i20 गाड़ी में बैठकर गुरुवार दोपहर बृजघाट के श्मशान घाट पहुंचे थे।



यहां उन्होंने नगर पालिका की पर्ची कटवाकर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और बाकी सामान भी खरीदा। आरोपियों ने पुतले का अंतिम संस्कार करने की पूरी तैयारी कर ली थी।



जब लोग पुतले को चिता पर लेटा हुआ देखने आए, तो उन्होंने इस पर विरोध करना शुरू कर दिया और आरोपियों से सवाल पूछे। लेकिन चारों संदिग्ध कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।



इसके बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।



खबरें ये भी...



बच्चा नहीं दे सकी तो विवाहिता को जिंदा जलाया, पुलिस ने चिता से निकाला अधजला शव



पोते की जलती चिता में कूदकर दादा ने दे दी जान, पढ़िए दिल दहला देने वाली ये खबर



कार से मिले दो पुतले

पुलिस ने बताया कि गाड़ी की तलाशी के दौरान दो और डमी पुतले बरामद हुए हैं। आरोपियों ने लोगों को गुमराह करने के लिए ये कहानी बनाई कि उनके किसी रिश्तेदार की अस्पताल में मौत हो गई थी, और अस्पताल वालों ने उन्हें नकली बॉडी दे दी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।



762d1ae2-40f


इंश्योरेंस का 50 लाख लेने रची साजिश

हापुड़ में पुतले का अंतिम संस्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद इस घटना की असली वजह का खुलासा किया। डीएसपी स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस को ब्रजघाट चौकी से जानकारी मिली थी कि कुछ लोग शमशान घाट में पुतले का अंतिम संस्कार कर रहे हैं।



इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि कमल सोमानी, जो दिल्ली का रहने वाला है, उसके ऊपर करीब 50 लाख रुपए का कर्ज था।



कमल ने अपने नौकर अंशुल कुमार के नाम पर बिना बताए 50 लाख रुपए का बीमा (Insurance) करवाया था। अब वो उसी बीमा रकम को हासिल करने के लिए पुतले का अंतिम संस्कार करके मृत्यु प्रमाण पत्र लेने की कोशिश कर रहे थे।



पुलिस ने अंशुल से भी संपर्क किया और पता चला कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्रयागराज में अपने घर पर ही हैं।



खबरें ये भी...



यूट्यूब एड के जरिए 1 करोड़ की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से दबोचे 4 ठग, गैंग ने ऐसे बनाया निशाना



विदेशी क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 3500 करोड़ की ठगी, राजस्थान में अब तक का सबसे बड़ा फ्रॉड



Tags:
  • UP News
  • अंतिम संस्कार
  • insurance
  • हापुड़ में पुतले का अंतिम संस्कार