किसानों को बड़ी राहत, अब 2 लाख रुपए तक बिना गारंटी मिलेगा लोन
Siddhi Tamrakar | Dec 06, 2024, 15:10 IST
kissan loan limit
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए बिना गारंटी के दिए जाने वाले लोन (कर्ज) की लिमिट बढ़ाने का फैसला लिया है। अब किसान 2 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के ले सकेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए बिना गारंटी के दिए जाने वाले लोन (कर्ज) की लिमिट बढ़ाने का फैसला लिया है। अब किसान 2 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के ले सकेंगे। बता दें कि अभी यह लिमिट 1.6 लाख रुपए है।
गौरतलब है कि आरबीआई द्वारा 2010 में बिना गारंटी के कर्ज की लिमिट 1 लाख रुपए तय की गई थी। इसे 2019 में बढ़ाकर 1.6 लाख रुपए किया गया और अब इसे 2 लाख रुपए करने का फैसला लिया गया है।
आरबीआई ने कहा है कि इस नई लिमिट को लागू करने के लिए जल्द ही परिपत्र (Circular) जारी किया जाएगा, जिससे वित्तीय संस्थानों (Financial Institutions) और किसानों को इस सुविधा का जल्द से जल्द फायदा मिल सके।
आरबीआई ने ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की 5वीं द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार 11वीं बार नीतिगत दर (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत रहने की अनुमान जताया है।
महंगाई और लागत को देखते हुए फैसला
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मौद्रिक नीति समीक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि कृषि में लगने वाली कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगाई को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को लोन लेने में आसानी होगी।
पहले भी बढ़ाई जा चुकी है लिमिट
आरबीआई ने कहा है कि इस नई लिमिट को लागू करने के लिए जल्द ही परिपत्र (Circular) जारी किया जाएगा, जिससे वित्तीय संस्थानों (Financial Institutions) और किसानों को इस सुविधा का जल्द से जल्द फायदा मिल सके।
आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटा
आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत रहने की अनुमान जताया है।
FAQ
- किसानों के लिए बिना गारंटी कर्ज की नई सीमा क्या है?
अब किसान 2 लाख रुपये तक का कर्ज बिना गारंटी के ले पाएंगे। - यह सीमा अभी कितनी है?
यह सीमा अभी 1.6 लाख रुपये है। - आरबीआई ने रेपो रेट में क्या बदलाव किया है?
रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है - आर्थिक वृद्धि दर का नया अनुमान क्या है?
इसे 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari