दुर्ग से हैदराबाद के लिए नहीं बनेगी सड़क, 45000 करोड़ रुपए की थी लागत

Kanak Durga Jha | Nov 28, 2024, 10:40 IST
Share
Road not built Durg-Hyderabad cost Rs 45000 crore
Road not built Durg-Hyderabad cost Rs 45000 crore

Durg-Hyderabad Road Project : छत्तीसगढ़ को हैदराबाद से सीधे जोड़ने वाले हाइवे के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। करीब 45 हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर एनएचआई ने रोक लगा दी है। दुर्ग-हैदराबाद हाईवे का मामला लंबा टल गया है।

Durg-Hyderabad Road Project : दुर्ग से हैदराबाद के लिए सीधी सड़क बनाने के कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यहां तक की एनएचआई की ओर से डीपीआर पर भी रोक लगा दी गई है। बता दें कि नया राजमार्ग बनने के बाद दुर्ग से हैदराबाद की दूरी 530 किमी रह जाती। इससे यात्री 5 घंटे में ही दुर्ग से हैदराबाद की यात्रा तय कर सकते थे। लेकिन केंद्र ने सड़क निर्माण के डीपीआर पर रोक लगा दी है।

केंद्र ने लगाई रोक

केंद्र से काम पर रोक लगाने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई ) ने नए राजमार्ग के प्रोजेक्ट से जुड़े सारे काम पर रोक लगा दिए हैं। नया राजमार्ग नहीं बनने पर अब यात्रियों को हैदराबाद जाने के लिए व्हाया नागपुर राजमार्ग से यात्रा करना पड़ेगा। बता दें कि यात्रियों को वाया नागपुर राजमार्ग से हैदराबाद जाने के लिए 780 किमी का सफर तय करना पड़ता है।

किसान से रिश्वत लेते हुए पटवारी को ACB ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

45 हजार करोड़ का था प्रोजेक्ट

दुर्ग से हैदराबाद के लिए सीधी सड़क बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 45 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई थी। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद एनएचएआई ने रायपुर से हैदराबाद के लिए प्रस्ताविक रुट का सर्वे और विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू कर दिया था। लेकिन, अब सभी कामों को बंद कर दिया गया है।

शादी में निमंत्रण को लेकर मचा बवाल, दो पक्ष डंडे लेकर आपस में भिड़े

केंद्र ने क्यों लगाई रोक

केंद्र के इस प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की सबसे बड़ी वजह नक्सल प्रभावित इलाका है। दरअसल, दुर्ग से हैदराबाद का सफर तय करने के बीच कई इलाके नक्सली आतंक से प्रभावित हैं। इन इलाकों में आए दिन नक्सली घटनाएं होती रहती हैं। अगर केंद्र सरकार इस योजना पर काम करती है तो यह तय है कि नक्सली जमकर उत्पात मचाएंगे। इस आतंक का आम जनता पर जानलेवा असर पड़ना भी तय है। इसी वजह से केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर रोक लगा दिया है।

विष्णुदेव साय सरकार ने इन विभागों में भर्ती के लिए दी मंजूरी

FAQ

  1. दुर्ग से हैदराबाद के लिए बनने वाली सड़क योजना क्यों बंद कर दी गई?
    दुर्ग से हैदराबाद के लिए सीधी सड़क बनने वाली योजना पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया है।
  2. नक्सल प्रभावित इलाका सड़कमार्ग को किस तरह नुकसान पहुंचा सकता है ?
    छत्तीसगढ़ में नक्सली आए दिन आतंक मचाते हैं, बस्तर में कई सरकारी कार्यों पर रोक लगाने के लिए नक्सलियों ने सरकार संपत्ति को आग लगा दी। ग्रामीणों की जान ले ली। इतना ही नहीं, नक्सलियों ने सरकारी काम को बंद करवाने के लिए कई बार धमकियां भी दी है।

आबकारी विभाग में प्रमोशन, आरक्षक बने अधिकारी

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh Government
  • एनएचएआई का विशेष अभियान ‘काम’
  • Union Minister Nitin Gadkari
  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
  • cg news in hindi
  • cg government
  • एनएचएआई
  • Chhattisgarh Govt
  • cg news hindi
  • cg news today
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC