किसानों को बड़ी राहत, अब 2 लाख रुपए तक बिना गारंटी मिलेगा लोन

Siddhi Tamrakar | Dec 06, 2024, 15:10 IST
kissan loan limit
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए बिना गारंटी के दिए जाने वाले लोन (कर्ज) की लिमिट बढ़ाने का फैसला लिया है। अब किसान 2 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के ले सकेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए बिना गारंटी के दिए जाने वाले लोन (कर्ज) की लिमिट बढ़ाने का फैसला लिया है। अब किसान 2 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के ले सकेंगे। बता दें कि अभी यह लिमिट 1.6 लाख रुपए है।



महंगाई और लागत को देखते हुए फैसला

पहले भी बढ़ाई जा चुकी है लिमिट

गौरतलब है कि आरबीआई द्वारा 2010 में बिना गारंटी के कर्ज की लिमिट 1 लाख रुपए तय की गई थी। इसे 2019 में बढ़ाकर 1.6 लाख रुपए किया गया और अब इसे 2 लाख रुपए करने का फैसला लिया गया है।



आरबीआई ने कहा है कि इस नई लिमिट को लागू करने के लिए जल्द ही परिपत्र (Circular) जारी किया जाएगा, जिससे वित्तीय संस्थानों (Financial Institutions) और किसानों को इस सुविधा का जल्द से जल्द फायदा मिल सके।



आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटा

आरबीआई ने ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की 5वीं द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार 11वीं बार नीतिगत दर (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।



आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत रहने की अनुमान जताया है।



FAQ

  1. किसानों के लिए बिना गारंटी कर्ज की नई सीमा क्या है?
    अब किसान 2 लाख रुपये तक का कर्ज बिना गारंटी के ले पाएंगे।
  2. यह सीमा अभी कितनी है?
    यह सीमा अभी 1.6 लाख रुपये है।
  3. आरबीआई ने रेपो रेट में क्या बदलाव किया है?
    रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है
  4. आर्थिक वृद्धि दर का नया अनुमान क्या है?
    इसे 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • National News
  • RBI
  • किसान
  • हिंदी न्यूज
  • कर्ज
  • unsecured loan