गणेश उत्सव : मुंबई के इस गणपति पंडाल का 408 करोड़ का बीमा

Ravi Singh | Aug 25, 2024, 21:59 IST
Share
Ganeshotsav
Ganeshotsav

मुंबई के गणेश मंडल ने 5 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए 408.58 करोड़ रुपए का बीमा कराया है। बीमा पॉलिसी न्यू इंडिया इंश्योरेंस ने जारी किया है, लेकिन मंडल ने प्रीमियम की राशि का खुलासा नहीं किया है।

मुंबई शहर में गणेश उत्सव पर सजने वाले बप्पा के पंडाल पूरे देश में मशहूर हैं। मुंबई के कई मशहूर गणेश पंडालों पर करोड़ों रुपए का खर्च करते हैं। यही कारण है कि गणेश मंडल इनका बीमा भी कराते हैं। इस साल मुंबई के गणेश मंडल ने 5 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए 408.58 करोड़ रुपए का बीमा कराया है। बीमा पॉलिसी ( insurance policy ) न्यू इंडिया इंश्योरेंस ने जारी किया है, लेकिन मंडल ने प्रीमियम की राशि का खुलासा नहीं किया है।

66 किलो सोना, 325 किलो चांदी से श्रृंगार

जीएसबी सेवा मंडल ( GSB Seva Mandal ) के अध्यक्ष अमित पाई का कहना है कि बीमा में सबसे बड़ा हिस्सा 325 करोड़ रुपए का है, जो कि अपनी इच्छा से सेवा करने वालों, रसोइयों, सुरक्षा कर्मचारियों और स्टॉल पर काम करने वालों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना कवर है। गणपति को 66 किलोग्राम सोने के आभूषण और 325 किलोग्राम चांदी व अन्य कीमती सामान से सजाया है।

इससे पहले भी हुआ है बीमा

मुंबई के सबसे धनी गणेशोत्सव ( Ganeshotsav ) आयोजकों में से एक जीएसबी सेवा मंडल ने साल 2023 में न्यू इंडिया एश्योरेंस से 360 करोड़ रुपए की बीमा पॉलिसी कराई थी। वहीं साल 2022 में यह पॉलिसी 316 करोड़ रुपए से अधिक है। बीमा लागत में वृद्धि सोने की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई है।

गणेश चतुर्थी तिथि 2024

वैदिक पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi ) की शुरुआत शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को होगी और अगले दिन यानी शनिवार 7 सितंबर को शाम 5.37 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि के अनुसार गणेश उत्सव 7 सितंबर शनिवार से शुरू होगा। इसी दिन गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सबसे अमीर गणेश पंडाल
  • गणेश 400 करोड़ बीमा
  • गणेश उत्सव 2024
  • जीएसबी सेवा मंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई