एनकाउंटर का इतना खौफ, गैंगस्टर बुर्का पहनकर पहुंचा कोर्ट, फिर जो हुआ

Raj Singh | Nov 21, 2024, 15:10 IST
ganestar.
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी खबर आई है, यहां एक गैंगस्टर ने दिल्ली पुलिस से बचने के लिए अजीबोगरीब तरीका अपनाया। वह बुर्का पहनकर कोर्ट पहुंच गया।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश का एक गैंगस्टर पुलिस से बचने के लिए बुर्का पहनकर यहां पहुंचा। इसके बाद उसने सरेंडर कर दिया। गैंगस्टर ने कहा कि उसे डर था कि दिल्ली पुलिस उसे एनकाउंटर में मार सकती है। दरअसल, इस अपराधी पर दिल्ली में एक कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग करने और उससे रंगदारी मांगने का आरोप है।



पुलिस जांच के मुताबिक, यह बदमाश उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है, जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। आरोपी सोहेल खान पर बंबीहा-कौशल चौधरी गिरोह से जुड़े होने का शक है। 26 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक कारोबारी के घर के बाहर हुई थी। इस गोलीबारी की घटना में कथित तौर पर शामिल पाए जाने के बाद से ही पुलिस सोहेल खान को तलाश रही थी।



रंगदारी मांगने का आरोप

कनाडा के गैंगस्टर अर्श डाला के 2 शूटर अरेस्ट, MP से निकला ये कनेक्शन



वकीलों के एक समूह में था आरोपी

गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी सोहेल खान को वकीलों के एक समूह ने घेर रखा था। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे आगे की पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सोहेल के खिलाफ दिल्ली और एनसीआर में लूट और झपटमारी के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।



जेल में लॉरेंस बिश्नोई का कोई आलाकमान, कल किसी मंत्री का भी नंबर आएगा



सीसीटीवी ने खोले राज

बता दें कि कारोबारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपी कैद हुए थे। दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। पुलिस ने जांच की और घटना के एक सप्ताह के अंदर ही बुलंदशहर से दो आरोपियों बिलाल अंसारी और शुहेब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ​​गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम की गोली से एक बादमाश घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तिहाड़ जेल में बंद बिलाल और शुहेब का सामना सोहेल से कराया जाएगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • दिल्ली न्यूज
  • दिल्ली
  • दिल्ली पुलिस
  • एनकाउंटर
  • गैंगस्टर
  • बुर्का
  • कुख्यात अपराधी