जेल में लॉरेंस बिश्नोई का कोई आलाकमान, कल किसी मंत्री का भी नंबर आएगा
Sanjay Gupta | Nov 09, 2024, 22:37 IST
MP Indore Karni Sena President Sheela Shekhawat statement on Lawrence Bishnoi
इंदौर आईं करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला शेखावत ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का जरूर कोई आलाकमान है, सभी वह जेल में बैठकर कांड कर रहा है।
INDORE. महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का हाथ सामने आने के बाद वह लगातार चर्चा में हैं। इस मामले में अब राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला शेखावत ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इंदौर में मीडिया से चर्चा में गंभीर आरोप लगाए। शीला शेखावत (Sheela Shekhawat) सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी हैं, जिनकी एक साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
शीला शेखावत ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई जेल से ऑपरेट कर रहा है, जरूर उसका कोई आलाकमान होगा, जिसका उस पर हाथ होगा। जेल के अंदर बैठकर तभी वह कांड कर रहा है। आए दिन हत्याएं हो रही है, बाबा सिद्दीकी की हुई, मूसेवाला की हुई। यह तो सोचना चाहिए सरकार को वह बंदी है। और इसके बाद भी वह कांड करवा रहा है, तो किसी दिन मंत्री और अधिकारी का भी नंबर आ सकता है। वह किसी को भी टारगेट कर सकता है। ऐसे हत्यारे किसी के नहीं होते, जो इन्हें जिसकी सुपारी देगा वह उनकी हत्या कर देगा। ऐसी गंदगी पनपाने से कोई फायदा नहीं होगा। लोगों की सुरक्षा पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। वहीं करणी सेना के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटारा ने भी कहा कि ऐसे हत्यारों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
शीला शेखावत के साथ ही आयोजन में करणी सेना के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटारा, मध्य प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवप्रताप सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु दिलीप सिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी भी थे। करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सिंह सोनगरा के दिव्य विहार कॉलोनी में मीडिया से चर्चा की। शीला शेखावत ने गोगामेड़ी के हत्यारे को पकड़ने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हुंकार भरी और कहा कि प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
शीला शेखावत ने चेतावनी देते हुए उनके पति सुखदेव सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे को जल्द नहीं पकड़ा जाता है तो करणी सेना और गोगामेड़ी के लोग एक बार फिर सड़कों पर उतरकर न्याय के लिए बड़ा आंदोलन करेंगे। लॉरेंस के लिए ज्यादा कुछ नहीं हमारा कोई लेना-देना नहीं, नाम खराब है। यह समाज में गंदगी फैला रही हैं। नाबालिगों का भविष्य खराब कर रहे हैं। लारेंस गैंग बच्चों को खराब कर रही है।
किसी दिन मंत्री, अधिकारी को भी बनाएगा निशाना
यह सभी थे कार्यक्रम में
न्याय के लिए करेंगे बड़ा आंदोलन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari