गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, अब 21 नहीं इतने दिन बाद होगा सिलेंडर बुक

Aman Vaishnav | Mar 10, 2026, 10:40 IST
gas cylinder booking new rules
सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग का नियम बदल दिया है। अब ग्राहकों को अगली बुकिंग के लिए 20 दिन या उससे ज्यादा का इंतजार करना पड़ेगा। इस फैसले का सीधा असर करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं पर होने वाला है।

NEWS IN SHORT

  • घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए अब 25 दिन का अंतराल अनिवार्य होगा।
  • पहले उपभोक्ता 21 दिनों के अंतराल पर दूसरा गैस सिलेंडर बुक कर सकते थे।
  • मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है।
  • अल्जीरिया और कनाडा जैसे देशों ने भारत को एलपीजी बेचने का प्रस्ताव दिया है।

News In Detail

क्या आपकी रसोई का बजट और प्लानिंग बिगड़ने वाली है? केंद्र सरकार ने अचानक गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों को बदल दिया है। अब आपको अपनी गैस की खपत का हिसाब बहुत सावधानी से रखना होगा। आइए जानते हैं कि सरकार ने यह फैसला क्यों लिया और इससे आपको क्या फायदा या नुकसान होगा।



क्या है पूरा माजरा?

सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब आपको गैस सिलेंडर बुक करने के लिए 21 दिन के बजाय 25 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। यह फैसला गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए लिया गया है।



पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि इससे कुकिंग गैस का समान वितरण सुनिश्चित होगा और हर घर को गैस मिल पाएगी। यानी अब आपको सिलेंडर की बुकिंग के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, ताकि गैस की कालाबाजारी रोकी जा सके।



पेट्रोल, डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं

हालांकि सरकार ने गैस बुकिंग के नियम बदल दिए हैं, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी करने का इरादा नहीं है।



सरकार के पास ईंधन का अच्छा खासा भंडार है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर नहीं जाती, तब तक घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना कम है।



एयरलाइन कंपनियां फ्यूल कमी की चिंता न करें

देश में किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। सप्लाई की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की रुकावट से बचने के लिए भारत ने Strait of Hormuz के बाहर से कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है। इसके अलावा एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) का स्टॉक भी देश में पर्याप्त है। इससे एयरलाइन कंपनियों को फ्यूल की कमी को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।



एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। मंत्रालय का कहना है कि इस बढ़े हुए उत्पादन का इस्तेमाल खासकर घरेलू एलपीजी गैस सप्लाई के लिए किया जाएगा। यह कदम वैश्विक ईंधन सप्लाई चेन में आ रहे भू-राजनीतिक संकटों और एलपीजी सप्लाई की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।



सरकार ने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण वैश्विक तेल और ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे हालात में नागरिकों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घरेलू एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि भारत इस समय इस ऊर्जा संकट से निपटने के लिए कई देशों से बेहतर स्थिति में है। कई देश भारत से उसके स्टॉक और सप्लाई तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क कर रहे हैं।



भारत के साथ एलपीजी की डील

कई देशों ने भारत को एलपीजी बेचने की पेशकश की है। जानकारी के अनुसार मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे जैसे देशों ने भारत से संपर्क किया है। भारत को एलपीजी बेचने का प्रस्ताव दिया है।



ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, बजट डे पर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका!



गैस गीजर बना साइलेंट किलर, नहाते समय दो युवकों की मौत, जानें कारण



अब बिना सिम नहीं चलेगा WhatsApp, बढ़े कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, आज से होंगे ये बड़े बदलाव



LPG Price Hike: एमपी में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू और कमर्शियल दोनों के दाम बढ़े



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • ऑस्ट्रेलिया
  • पेट्रोल
  • डीजल
  • गैस सिलेंडर
  • एलपीजी
  • घरेलू गैस सिलेंडर