कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, बजट डे पर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका!
Aman Vaishnav | Feb 01, 2026, 09:23 IST
lpg cylinder price hike february 2026
फरवरी महीने की शुरुआत में ही महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ऑयल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए तक इजाफा किया है।
फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और आज (1 फरवरी) देश का बजट आने वाला है। इससे पहले ही महंगाई ने जोरदार झटका दिया है।
जी हां, ऑयल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता से लेकर चेन्नई तक, देश के बड़े शहरों में 1 फरवरी 2026 से सिलेंडर महंगे हो गए हैं।
ऑयल कंपनियों ने इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बजट वाले दिन सिलेंडर की कीमत 50 रुपए तक बढ़ गई है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी की गई है। जनवरी के पहले हफ्ते में भी ऑयल कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 111 रुपए तक का इजाफा किया था।
बीते कुछ महीनों में लगातार 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल 2025 के भाव पर ही बनी हुई है। इसमें लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 फरवरी को दिल्ली में 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852 रुपए और चेन्नई में 868 रुपए है।
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती हैं। जनवरी में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। इसके पहले, नवंबर और दिसंबर में इन सिलेंडरों के दामों में क्रमशः पांच और दस रुपये की कटौती की गई थी।
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से अब आम लोगों के घर का बजट भी प्रभावित हो सकता है। दरअसल, सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का खर्चा बढ़ सकता है। इन जगहों पर खाना बनाने के लिए बड़े सिलेंडर का ही इस्तेमाल किया जाता है। अब जब इन ढाबों का खर्च बढ़ेगा, तो ये अपने सामान के रेट बढ़ा सकते हैं। इसका असर सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, बजट डे पर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका!
LPG सिलेंडर के दाम घटे, इसके साथ ही बैंक से लेकर GST तक आज से बदले ये 7 नियम
FASTag से लेकर पान-मसाला और सिगरेट की कीमतों तक, 1 फरवरी से बदल गए ये नियम
IG के इम्पैनलमेंट नियमों में बड़ा बदलाव, केंद्र में दो साल की सेवा अब अनिवार्य
एमपी के संविदाकर्मियों के लिए खुशियों की सौगात: 10 साल से सेवा दे रहे कर्मी होंगे नियमित
जी हां, ऑयल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता से लेकर चेन्नई तक, देश के बड़े शहरों में 1 फरवरी 2026 से सिलेंडर महंगे हो गए हैं।
ऑयल कंपनियों ने इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बजट वाले दिन सिलेंडर की कीमत 50 रुपए तक बढ़ गई है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
| शहर | 1 जनवरी के दाम | 1 फरवरी के दाम | तेजी |
| दिल्ली | 1691.50 रुपए | 1740.50 रुपए | 49 रुपए |
| कोलकाता | 1795 रुपए | 1844.50 रुपए | 49.50 रुपए |
| मुंबई | 1642.50 रुपए | 1692 रुपए | 49.50 रुपए |
| चेन्नई | 1849.50 रुपए | 1899.50 रुपए | 50 रुपए |
लगातार दूसरे महीने बढ़े दाम
घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं
सिलेंडर कीमतों की समीक्षा
आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
भोपाल में 1 फरवरी को एलपीजी का भाव
| आज का भाव | 14.2 किलो सिलेंडर के लिए 858.50 रुपए |
| सब्सिडी सहित आज का एलपीजी मूल्य | 14.2 किलो सिलेंडर के लिए 858.50 रुपए |
| वित्त वर्ष 2025-2026 में उच्चतम | 858.50 रुपए प्रति सिलेंडर |
| वित्त वर्ष 2025-2026 में सबसे कम | 858.50 रुपए प्रति सिलेंडर |
कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, बजट डे पर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका!
LPG सिलेंडर के दाम घटे, इसके साथ ही बैंक से लेकर GST तक आज से बदले ये 7 नियम
FASTag से लेकर पान-मसाला और सिगरेट की कीमतों तक, 1 फरवरी से बदल गए ये नियम
IG के इम्पैनलमेंट नियमों में बड़ा बदलाव, केंद्र में दो साल की सेवा अब अनिवार्य
एमपी के संविदाकर्मियों के लिए खुशियों की सौगात: 10 साल से सेवा दे रहे कर्मी होंगे नियमित
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari