'Golden visa' स्कीम, जानें किस देश में कितने रुपए में मिलती है नागरिकता
यदि आप सोच रहे हैं कि क्या आप पैसे देकर किसी अन्य देश के नागरिक बन सकते हैं, तो 'गोल्डन वीजा' ( Golden visa ) या 'गोल्डन पासपोर्ट' योजनाएं इसी उद्देश्य के लिए बनाई गई हैं। इस योजना में अमीर विदेशी नागरिकों को एक बड़ी राशि का निवेश करने पर दूसरे देशों में स्थायी नागरिकता मिलती है।
गोल्डन वीजा और गोल्डन पासपोर्ट की योजना
'गोल्डन वीजा' ( Golden visa ) योजना, जो अमीर विदेशियों को बड़ी राशि के निवेश के बदले नागरिकता देती है, इन दिनों दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो रही है। इस स्कीम के तहत, निवेशक न केवल नागरिकता प्राप्त करते हैं बल्कि उन्हें वहां काम करने, मतदान करने, और अन्य नागरिकों को मिलने वाले सभी अधिकार भी मिल जाते हैं। यूके की सलाहकार फर्म हेनली एंड पार्टनर्स के मुताबिक, 100 से अधिक देश इस योजना को लागू करते हैं, जिनमें ब्रिटेन, स्पेन, ग्रीस, माल्टा, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इटली जैसे देशों का नाम शामिल है।
ये खबरें भी पढ़ें...
छोटा इन्वेस्ट आपको बना सकता है लखपति, जानें SIP में निवेश का स्टेप बाय स्टेप तरीका
नागरिकता पाने के लिए खर्च की राशि
हेनली एंड पार्टनर्स के अनुसार, नाउरू जैसे देशों में नागरिकता प्राप्त करने के लिए सबसे कम राशि खर्च होती है, जो करीब एक करोड़ 13 लाख रुपये के आसपास होती है। वहीं, डॉमिनिका और एंटीगुआ-बारबूडा की नागरिकता पाने के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपए खर्च करने होते हैं। तुर्की में नागरिकता प्राप्त करने के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि चुकानी होती है।
गोल्डन वीजा से नागरिकता देने वाले देशों की सूची और खर्च
कुछ देश ऐसे हैं जहां गोल्डन वीजा स्कीम में निवेश करने पर आपको वहां की नागरिकता प्राप्त हो सकती है। यहां उन देशों की सूची दी गई है जहां आप गोल्डन वीजा स्कीम के माध्यम से नागरिकता ले सकते हैं। देखिए नागरिकता पाने के लिए आपको कितनी राशि निवेश करनी होगी-
| देश का नाम | नागरिकता प्राप्त करने के लिए निवेश राशि |
|---|---|
| पुर्तगाल | 5 लाख यूरो ( करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए ) |
| ग्रीस | 2.5 लाख यूरो ( करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपए ) |
| ग्रेनाडा | 2.35 लाख यूरो ( करीब 2 करोड़ 14 लाख रुपए ) |
| तुर्की | 4 लाख डॉलर ( करीब 3.50 करोड़ रुपए ) |
| कनाडा | 2.60 लाख डॉलर ( करीब 2 करोड़ 26 लाख रुपए ) |
| स्पेन | 5 लाख डॉलर ( करीब 3.75 करोड़ रुपए ) |
| माल्टा | 9.5 लाख यूरो ( करीब 8 करोड़ रुपए ) |
| अमेरिका | 5 लाख डॉलर ( करीब 3.75 करोड़ रुपए ) (EB-5 प्रोग्राम ) |
| साइप्रस | 2 लाख यूरो ( करीब 1.80 करोड़ रुपए ) |
| नाउरू | 1.13 करोड़ रुपए ( करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपए) |
| डॉमिनिका | 1.5 से 2 करोड़ रुपए ( पौने 2 करोड़ से 2 करोड़ रुपए) |
| एंटीगुआ-बारबूडा | 1.5 से 2 करोड़ रुपए ( पौने 2 करोड़ से 2 करोड़ रुपए ) |
| सेशेल्स | 2 लाख डॉलर ( करीब 1.5 करोड़ रुपए ) |
ये खबरें भी पढ़ें...
आप भी घंटों तक सुनते हैं ईयरफोन ? ये खबर है आपके लिए, सरकार ने जारी की चेतावनी
चार दिन में 150% का तगड़ा रिटर्न! पाई नेटवर्क क्रिप्टोकरेंसी ने मचाया तहलका
सजा से बचने का रास्ता है गोल्डन वीजा
इस प्रकार की योजनाओं पर कई देशों और वैश्विक संगठन आलोचना भी करते रहे हैं। ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलेपमेंट ने 2023 में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ये योजनाएं भ्रष्ट अधिकारियों और अपराधियों के लिए सजा से बचने का रास्ता बन सकती हैं। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने चेतावनी दी है कि यूरोपीय संघ के गोल्डन वीजा कार्यक्रम का उद्देश्य असल में विदेशी निवेश नहीं, बल्कि भ्रष्ट व्यक्तियों के हितों को बढ़ावा देना है।