हीटवेव को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी- तपती दोपहर में अब नहीं होगा काम

Anjali Dwivedi | Apr 28, 2026, 17:37 IST
Share
Labour Safety Advisory During Heatwave India
Labour Safety Advisory During Heatwave India

भीषण गर्मी के बीच केंद्र सरकार ने श्रमिकों के काम के घंटों को बदलने और कार्यस्थलों पर ठंडा पानी व विश्राम क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

देशभर में सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। आसमान से बरसती आग के बीच सबसे ज्यादा बुरा हाल उन श्रमिकों का है, जो खुले आसमान के नीचे काम करने को मजबूर हैं। इसी स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने आज मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाया है।

सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बढ़ते तापमान और हीटवेव के बीच कर्मचारियों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाएं।

वर्किंग ऑवर्स में होगा बदलाव

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय (केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया) ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि काम के घंटों को फिर से तय किया जाए। सलाह दी गई है कि जब गर्मी अपने चरम पर हो, उस दौरान काम को रोक दिया जाए या उसकी गति धीमी कर दी जाए।

सरकार का मानना है कि श्रमिकों की सुरक्षा के लिए एक बहु-आयामी दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है, ताकि उन्हें लू की चपेट में आने से बचाया जा सके।

ठंडा पानी और रेस्ट जोन अनिवार्य

केंद्र ने नियोक्ताओं, उद्योगों और निर्माण कंपनियों के लिए स्पष्ट गाइडलाइंस जारी की हैं। अब कार्यस्थलों पर पर्याप्त पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करनी होगी। इसके साथ ही, मजदूरों के बैठने के लिए छायादार विश्राम क्षेत्र बनाने और उन जगहों को ठंडा रखने के लिए कूलर या पंखों की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

सरकार ने साफ किया है कि निर्माण स्थलों पर आपातकालीन बर्फ की थैलियां और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव की सामग्री भी मौजूद होनी चाहिए।

खदान और ईंट भट्ठा मजदूरों के लिए विशेष नियम

एडवाइजरी में उन क्षेत्रों पर खास ध्यान देने को कहा गया है जहां श्रम अधिक लगता है। खदान प्रबंधन को सलाह दी गई है कि जहां लगातार काम करना जरूरी हो, वहां दो-सदस्यीय दल नियुक्त किए जाएं ताकि एक-दूसरे को ब्रेक मिल सके।

इसके अलावा ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों और दिहाड़ी मजदूरों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल बिठाने की भी सिफारिश की गई है।

जारी होंगे हेल्पलाइन नंबर

मंत्रालय ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे श्रमिक चौकों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाएं। कामगारों को गर्मी से बचने के तरीके समझाने के लिए पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे। इन पोस्टरों पर आपातकालीन संपर्क विवरण भी लिखे होंगे, ताकि किसी की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत मेडिकल मदद पहुंचाई जा सके।

यें खबरें भी पढ़े...

सिस्टम की बेरुखी या मजबूरी? 20 हजार के लिए बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स

चौथी की परीक्षा में पूछा- कुत्ते का नाम राम या शेरू, महासमुंद DEO निलंबित

आखिरी रैली में मोदी का ऐलान: बंगाल में कमल खिलेगा, टीएमसी का 'गिरोह राज' खत्म होगा

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी: 15 साल लिव-इन में रहने के बाद यौन उत्पीड़न का आरोप क्यों ?

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • भीषण गर्मी
  • मजदूर
  • हीटवेव
  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा