79वां या 80वां, 2026 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत, जानें

Kaushiki | Aug 14, 2026, 09:00 IST
Har Ghar Tiranga 2026 अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा। इस साल यह राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष को समर्पित है। जानिए घर पर तिरंगा फहराने और उतारने के सही नियम।
1 7 आजादी का जश्न
Independence Day 2026

15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस (आजादी के 79 साल पूरे होने पर) मनाने जा रहा है। इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सूर्यापथ तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। आइए इस राष्ट्रीय उत्सव से जुड़े सभी नियमों और रोचक बातों को विस्तार से समझते हैं।

2 7 हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का तरीका
Independence Day 2026

इस साल यह 'हर घर तिरंगा' अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा, जो राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150वें वर्ष के जश्न को समर्पित है। अभियान का हिस्सा बनने के लिए अपनी तिरंगे के साथ सेल्फी क्लिक करके harghartiranga.com पर अपलोड करें। इसके बाद अपना नाम दर्ज कर सर्टिफिकेट डाउनलोड करें और सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga के साथ शेयर करें।

3 7 झंडा फहराने के नियम
Independence Day 2026

तिरंगा हमेशा 3:2 के आयताकार (rectangular) अनुपात में होना चाहिए। केसरिया रंग हमेशा ऊपर रहे। कपड़ा केवल खादी, सूती, पॉलिएस्टर, सिल्क या ऊन का हो सकता है तथा फटा या गंदा झंडा फहराना सख्त मना है।

4 7 समय और सम्मान से जुड़े नियम
Independence Day 2026

फ्लैग कोड के मुताबिक अब तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराया जा सकता है। बशर्ते रात में उस पर पर्याप्त रोशनी हो। ध्यान रखें कि झंडा कभी जमीन या पानी को न छुए और किसी अन्य झंडे को इससे ऊंचा न लगाया जाए।

5 7 उल्लंघन पर कानूनी सजा का प्रावधान
Independence Day 2026

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने या नियमों का पालन न करने पर Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 के तहत कार्रवाई हो सकती है। नियम तोड़ने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

6 7 15 अगस्त की तारीख का अनोखे तथ्य
Independence Day 2026

लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त 1945 को जापान के सरेंडर की याद में यह तारीख चुनी थी। भारत के साथ उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, बहरीन, कांगो और लिकटेंस्टीन भी इसी दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

7 7 आजादी के समय भारत का नक्शा
Independence Day 2026

15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश भारत आजाद हुआ था, लेकिन कई रियासतें तुरंत शामिल नहीं हुईं। उदाहरण के लिए, हैदराबाद को सितंबर 1948 में (ऑपरेशन पोलो) और गोवा को 1961 में (ऑपरेशन विजय) भारत संघ में मिलाया गया था। ये दिन भारत के लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की दिशा में एक नया संकल्प है।