पेपर लीक मामले में CM का बड़ा एक्शन, 4 DSP सस्पेंड, 25 अधिकारी भी नपे
बोर्ड परीक्षा के दौरान पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में हैं। उन्होंने शनिवार ( 1 मार्च ) को सरकारी और निजी स्कूलों के निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही, शुरूआत में जांच में दोषी पाए गए 25 पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। इसमें 4 डीएसपी (DSP) और 3 एसएचओ (SHO) भी शामिल हैं।
पेपर लीक से हरियाणा में मचा हड़कंप
ये भी खबर पढ़ें... paperleak : पेपर लीक की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम सेल को तुरंत रिपोर्ट करें
एफआईआर दर्ज
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि सरकारी और निजी स्कूलों के निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षक गोपाल दत्त, शौकत अली, रकीमुद्दीन और प्रीति रानी को निलंबित किया गया है। इसके अलावा 2 केंद्र पर्यवेक्षकों संजीव कुमार और सत्यनारायण को भी निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कदम
नूंह और सोनीपत में पेपर लीक की घटनाएं
हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार ( 27 फरवरी ) को 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक हुआ था। इसके बाद शुक्रवार ( 28 फरवरी ) को एक और पेपर लीक की घटना सामने आई। इस बार 10वीं का मैथ पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया। यह पेपर नूंह के पुनहाना खंड के एलडीएम पब्लिक स्कूल में लीक हुआ था। इस स्कूल को सील कर दिया गया है और जांच की जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक