12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से, लाखों छात्र होंगे शामिल, पेपर लीक कराने वाले ग्रुप्स पर नजर
Raj Singh | Feb 25, 2025, 08:43 IST
MP BOARD
मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा की सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम और साइबर क्राइम ब्रांच की निगरानी में विशेष कदम उठाए गए हैं। पेपर लीक की अफवाहों से बचने के लिए छात्रों को फर्जी ग्रुप्स से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार ( 25 फरवरी ) से शुरू हो रही हैं। छात्रों की सुरक्षा और परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इस बार पेपर लीक की अफवाहों को रोकने के लिए बोर्ड ने एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है।
बोर्ड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर छात्र इन फर्जी ग्रुप्स से जुड़े पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि इन छात्रों को सह-आरोपी भी बनाया जा सकता है।
ये भी खबर पढ़ें... MP Board Exam Tips : जानें कैसे लिखते हैं टॉपर अपनी कॉपी, नहीं कटता एक भी नंबर
पिछले साल, बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक फैलाने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस बार भी एक युवक को पेपर लीक से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है।
ये भी खबर पढ़ें... MP Board Exam 2025 : 90% से ज्यादा मार्क्स लाने वालों की होगी दोबारा जांच, यह है कारण
फर्जी टेलीग्राम ग्रुप्स छात्रों को पेपर लीक होने का भ्रम फैलाते हैं और पैसे के बदले गलत जानकारी भेजते हैं। ये ग्रुप्स कभी बोर्ड के लोगो का उपयोग करते हैं, ताकि छात्रों को विश्वास में लिया जा सके। छात्रों को पैसे ट्रांसफर करने के बाद पेपर भेजने का दावा किया जाता है, लेकिन इसके बाद चैनल डिलीट कर दिए जाते हैं, जिससे पुलिस को पकड़ने में कठिनाई होती है।
8 फर्जी टेलीग्राम ग्रुप्स का पर्दाफाश
बोर्ड द्वारा टेलीग्राम (Telegram) पर पेपर लीक करने का दावा करने वाले 8 ग्रुप्स की पहचान की गई है। इन ग्रुप्स से 2 लाख से अधिक छात्र जुड़ चुके हैं। साइबर क्राइम ब्रांच को इन ग्रुप्स के बारे में पूरी जानकारी सौंपी गई है। बता दें कि छात्रों से 200, 500, 1000, 2000 या डील के हिसाब से क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं। पैसे ट्रांसफर करने के बाद, संबंधित छात्र को पेपर भेज दिया जाता है।
छात्रों को चेतावनी: जुड़ने से बचें, वरना होगी कार्रवाई
ये भी खबर पढ़ें... MP Board Exam Tips : जानें कैसे लिखते हैं टॉपर अपनी कॉपी, नहीं कटता एक भी नंबर
पिछले साल की घटनाएं: पांच आरोपियों की गिरफ्तारी
परीक्षा की शुरुआत: समय और निर्देश
मध्य प्रदेश बोर्ड (Madhya Pradesh Board) की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो रही है। मंगलवार को 12वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी का होगा। 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। इस साल कुल 16 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी। छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। यदि छात्र 8:30 बजे के बाद पहुंचते हैं, तो उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
फर्जी ग्रुप्स की चालाकियां और शिकार होने से बचें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश
By Neel Tiwari
BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल
By Ramanand Tiwari
वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा
By Ramanand Tiwari
50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका
By Neel Tiwari
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
By Umeshwari Baghel
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
By Umeshwari Baghel
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
By Jitendra Shrivastava