MP Board Exam 2025 : 90% से ज्यादा मार्क्स लाने वालों की होगी दोबारा जांच, यह है कारण

Vikram Jain | Feb 12, 2025, 23:59 IST
Share
Madhya Pradesh Board exam
Madhya Pradesh Board exam

मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम में मूल्यांकन गड़बड़ियों को लेकर नई पहल की गई है। अब 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स लाने वाले का दोबारा मूल्यांकन होगा। शून्य से 1 अंक पाने वाले छात्रों की भी उत्तरपुस्तिका की फिर से जांच होगी। जानें कारण

BHOPAL. मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। अब 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले परीक्षार्थियों का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा, साथ ही शून्य से 1 अंक पाने वालों की भी उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच कराई जाएगी। शिक्षा विभाग ने यह नई पहल मूल्यांकन गड़बड़ियों को लेकर की है।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए नया फॉर्मूला तैयार

दरअसल, इस बार शिक्षा विभाग ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया है। बोर्ड एग्जाम के मूल्यांकन में गड़बड़ियों को रोकने के लिए नई पहल की गई है। अब 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों का दोबारा मूल्यांकन होगा, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि अंक सही ढंग से दिए गए हैं।

साथ ही, जिन छात्रों को शून्य से लेकर एक अंक तक प्राप्त होंगे, उनकी उत्तरपुस्तिका की भी दोबारा जांच की जाएगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि हर साल मूल्यांकन में गड़बड़ियों के मामले सामने आते हैं और शिक्षा विभाग इस बार इन समस्याओं से बचने के लिए कड़ी निगरानी रखेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

अब बोर्ड परीक्षा में पास होना हुआ आसान, जानें सफलता के ये 5 मंत्र

25 फरवरी से शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम

प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होगी। मूल्यांकन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू होगी। इस बार 30,000 शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेंगे। सबसे पहले 12वीं कक्षा की परीक्षा का मूल्यांकन होगा। एक शिक्षक को न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का जिम्मा होगा। मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से 144 धारा लागू की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असुविधा से बचा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षा में बदलाव, अब दो मुख्य परीक्षाओं से बनेगा फाइनल रिजल्ट

नया फॉर्मूला और उद्देश्य

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग का यह कदम बोर्ड एग्जाम में अधिक पारदर्शिता लाने और मूल्यांकन में संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों को इस बार बड़ी ही सावधानी से लिया जा रहा है। शिक्षा विभाग का यह नया फॉर्मूला उन छात्रों को राहत देने के लिए है, जिनकी उत्तरपुस्तिकाओं में गड़बड़ी हो सकती है। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पुनर्मूल्यांकन, इस प्रक्रिया को और भी पारदर्शी बनाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी बोर्ड ने जारी किए कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

एमपी बोर्ड छात्र परीक्षा से पहले जानें प्रश्न पत्रों का पैटर्न

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • बोर्ड परीक्षा
  • 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा
  • MP Board Exam 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा