एमपी बोर्ड ने जारी किए कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Siddhi Tamrakar | Jan 29, 2025, 14:07 IST
mp board admit 2025
MP बोर्ड ने क्लास 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जानें कैसे स्टूडेंट कर सकते हैं ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों के लिए एडमिट कार्ड अब mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। छात्र अब अपनी परीक्षा के प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखें पहले ही घोषित कर दी हैं। क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी 2025 से शुरू होकर 21 मार्च 2025 तक चलेगी, वहीं क्लास 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक होगी।
छात्रों को परीक्षा केंद्र (exam center) पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी और ऐसे में स्टूडेंट परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। सभी स्टूडेंट्स को 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहना जरूरी है। परीक्षा केंद्र का गेट 8:45 बजे बंद कर दिया जाएगा, और प्रश्न पत्र (question paper) सुबह 8:55 बजे बांट दिए जाएंगे।
ये डिटेल्स डालकर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
MPBSE 2025 बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना आवेदन नंबर (application number) या रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद, कैप्चा कोड भरकर "सर्च" बटन पर क्लिक करें।
MP Board Admit Card डाउनलोड करने की प्रोसेस
- सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर "Examination/ Enrollment forms" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी (लॉगिन क्रेडेंशियल) भरकर सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
MP Board 2025: बोर्ड परीक्षा की तारीखें
परीक्षा केंद्र पर ले जाना है अनिवार्य
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava