MP बोर्ड सख्त, टीचर ने छात्र का सब्जेक्ट बदला तो होगी कार्रवाई
Raj Singh | Dec 28, 2024, 14:59 IST
MP BOARD
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड (MP Board Exam Form Correction) के छात्रों के लिए नया अपडेट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ये ऐलान किया है
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड (MP Board Exam Form Correction) के छात्रों के लिए नया अपडेट जारी किया है। शिक्षा मंडल ने ये ऐलान किया है कि एमपी बोर्ड 2025 में परीक्षा देने वाले 12वीं कक्षा के छात्र अपने विषयों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों को उन्हीं विषयों को पढ़ना होगा जो उन्होंने 11वीं कक्षा में लिए थे। बोर्ड के इस ऐलान से अब छात्र कोई विषय कठिन लगने पर भी 12वीं कक्षा में बदलाव नहीं कर पाएंगे। बता दें कि एमपी बोर्ड पहले 12वीं कक्षा में विषय बदलने का मौका देता था।
5वीं और 8वीं का टाइम टेबल जारी, 24 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर परीक्षा से पहले गलती में सुधार किया जाता है तो इसके लिए 500 रुपए का शुल्क जमा करना होगा। स्कूलों को ऑनलाइन तरीके से छात्रों का 11वीं का रिजल्ट और एक घोषणा पत्र एमपी बोर्ड की साइट से अपलोड करना होगा। इससे ये स्पष्ट होगा कि छात्र के द्वारा 11 वीं कक्षा में इन्हीं विषयों में पढ़ाई की गई थी।
MP बोर्ड के छात्रों के लिए खुशखबरी, बेस्ट ऑफ फाइव योजना फिर से लागू
एमपी बोर्ड के पोर्टल के मुताबिक, 10वीं क्लास के छात्रों की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च के बीच में आयोजित की जाएगी। वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाएं 25 फरवरी से 24 मार्च के बीच में आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। अगर अधिक जानकारी चाहते हैं तो छात्र mpbse.nic.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
विषय बदलने पर प्रिंसिपल पर होगी कार्रवाई
वहीं स्कूल के अध्यापक के द्वारा अगर किसी भी विषय को गलती से फॉर्म में भर दिया गया हो तो उस विषय में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए एमपी बोर्ड के द्वारा 31 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है। एमपी बोर्ड (MP Board Exam Form Correction) ने साफतौर पर कहा है कि अगर स्कूल स्तर से विषय में सुधार किया जाता है तो स्कूलों को शुल्क जमा करना होगा। वहीं स्कूल के द्वारा छात्र के विषय में बदलाव किया जाता है तो स्कूल प्रिंसिपल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जमा करनी होगी इतनी फीस
MP बोर्ड के छात्रों के लिए खुशखबरी, बेस्ट ऑफ फाइव योजना फिर से लागू
कब होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari