वायनाड- जहां से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव, वहां की खूबसूरती देख आप भी कह उठेंगे वाह

Aparajita Priyadarshini | Jun 18, 2024, 15:06 IST
केरल का वायनाड ( Wayanad ), जिसे "ईश्वर का अपना देश" भी कहा जाता है, दक्कन पठार के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। ऊंची-ऊंची चोटियों और शांत झीलों से सजा ये शहर केरल के सबसे प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक है।
1 7 wsdwqw
wsdwqw

वायनाड का नाम 'वायल नाडु' यानी धान के खेतों की भूमि से लिया गया है। यह नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्‍सा है। वायनाड को ट्रेकर्स का स्वर्ग, वाइल्‍ड लाइफ हॉट स्पॉट, मानसून हेवन और चाय हब के तौर पर पहचाना जाता है।

2 7 yutgkky
yutgkky

वायनाड इतिहास और संस्कृति से भरपूर है। जिसमें धुंध से ढंके पहाड़, कई मंदिर, प्राचीन खंडहर और आदिवासी समुदाय इसके आकर्षण में चार चांद लगाते हैं।

3 7 aswdasd
aswdasd

लक्कीडी व्यू पॉइंट पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय जगह है। वहां से आप खूबसूरत लुढ़कती पहाड़ियां, हरी-भरी घाटियां और घुमावदार सड़कें देख सकते हैं।

4 7 fdgss
fdgss

फैंटम रॉक, जिसे चेन्गेरी माला भी कहा जाता है। यह प्राकृतिक रूप से खोपड़ी जैसा दिखता है। इसलिए इसका नाम फैंटम रॉक रखा गया है।

5 7 defdef
defdef

नीलिमाला व्यू पॉइंट वायनाड में एक प्रसिद्ध स्थान है। वहाँ से, आप खूबसूरत मीनमुट्टी झरने और आश्चर्यजनक पहाड़ और घाटियां देख सकते हैं।

6 7 eef
eef

केरल के वायनाड जिले में, व्यथिरी नामक एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। खूबसूरत जंगल, मसाले के खेत और अलग-अलग रीति-रिवाजों का पालन करने वाले कई जातीय लोग व्यथिरी को खास बनाते हैं।

7 7 23444
23444

कुरुवा द्वीप एडवेंचर करने वालों और फोटोग्राफरों के लिए एक लोकप्रिय जगह है। यह एक खास इलाका है जिसमें बहुत सारे पौधे और जानवर हैं।