चीन से भारत पहुंचा HMPV वायरस, 8 महीने की बच्ची में मिला संक्रमण

Siddhi Tamrakar | Jan 06, 2025, 11:45 IST
HMPV VIRUS
कोविड-19 के बाद HMPV वायरस ने भारत में प्रवेश किया है। बेंगलुरु में 8 महीने की बच्ची में पहला मामला सामने आया है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ये वायरस आमतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा प्रभावित करता है।

कोविड-19 महामारी के बाद अब ह्यूमन मेटा न्यूमोवायरस (HMPV) ने चीन में दस्तक दी है। इस वायरस का खतरा अब भारत तक पहुंच गया है, जहां इसका पहला मामला दर्ज किया गया है। भारत में इस वायरस का पहला मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दर्ज किया गया है, जहां 8 महीने की बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने खुद इसकी पुष्टि नहीं की है बल्कि,एक निजी हॉस्पिटल में इसके मामले की रिपोर्ट सामने आई है। बता दें कि, HMPV वायरस आमतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में ही डिटेक्ट होता है।



क्या है HMPV वायरस?

सावधानी और बचाव

हेल्थ सर्विस की डायरेक्टर जनरल डॉ. वंदना बग्गा ने रविवार को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें दिल्ली में सांस संबंधी बीमारियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई। अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा मामलों की जानकारी IHIP पोर्टल पर देने और संदिग्ध मरीजों के लिए सख्त आइसोलेशन प्रोटोकॉल अपनाने के निर्देश दिए गए। वहीं, इस वायरस से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए दिल्ली के मेडिकल ऑफिसर्स ने कुछ एडवाजरी जारी किया है। जैसे-



  • हाथों को नियमित रूप से धोएं और स्वच्छता बनाए रखें।
  • संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
  • खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को ढकें।
  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

सरकार की प्रतिक्रिया

स्वास्थ्य मंत्रालय ने HMPV के संभावित मामलों की निगरानी बढ़ाने और अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने को कहा है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में इस वायरस की शुरुआत से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बता दें कि, HMPV का संक्रमण फिलहाल सीमित है, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए सतर्कता और समय पर इलाज बेहद आवश्यक है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी जारी
  • चीन
  • राजस्थान स्वास्थ्य मंत्रालय
  • Ministry of Health
  • देश दुनिया न्यूज
  • HMPV वायरस
  • HMPV Virus
  • HMPV के लक्षण