आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, माता लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा

Rahul Garhwal | Feb 19, 2024, 01:35 IST
Share
Horoscope for February 19th
Horoscope for February 19th

आज आपकी राशि क्या कह रही है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। सोमवार का दिन महादेव को समर्पित होता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 फरवरी 2024 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। जानिए आज आपकी राशि क्या कह रही है...

मेष


कार्यों की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। कार्यों की जिम्मेदारियां बड़ी सावधानी से संभालें। जीवन में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें। आज आपका किसी अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सभी टास्क को कंपलीट करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें।

वृषभ


आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपनी डाइट को हेल्दी रखें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुछ जातक आज जॉब स्विच कर सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को प्रमोशन या आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। माता लक्ष्मी कृपा करेंगी।

मिथुन


आर्थिक मामलों में नई चुनौतियों को स्वीकार करने का यह उत्तम समय है। इसलिए यह नए निवेश के लिए शुभ समय साबित हो सकता है, लेकिन धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। अपने बजट का ध्यान रखें और लंबे समय के निवेश के बारे में विचार करें। स्वास्थ को लेकर नए परिवर्तन करना का यह सबसे अच्छा समय है।

कर्क


कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आवेश में आकर कोई फैसला न लें। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

सिंह


विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भूमि ऐर वाहन का सुख प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है, जिससे जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भावुक होकर कोई निर्णय न लें। धैर्य बनाएं रखें।

कन्या


कार्यों का ज्यादा तनाव न लें। रिश्तों में सुधार आएगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्मसंयत रहें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, धन-दौलत में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगा। आज आय कम और खर्चों की अधिकता रहेगी, जिससे मन परेशान रह सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

तुला


मन प्रसन्न रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए नए मार्ग खुलेंगे। व्यापारियों के ऊपर धनवर्षा होगी। नवाचार करने के लिए अच्छा समय है। माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगी।

वृश्चिक


धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

धनु


लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर


शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। कला और संगीत के प्रति रुति बढ़ेगी, लेकिन अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है। भावकुता से बचें और घरेलू दिक्कतों का समझदारी से समाधान निकालें। आज भाई-बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी।

कुंभ


आज आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। रिलेशनशिप की परेशानियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें और उनसे बात करें। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को आज इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आज किसी भी संक्रामक रोग के प्रति सतर्क रहें। आपको कान, गले या नाक से जु़ड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन


भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज होंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन अनियोजित खर्चे भी बढ़ेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा।

Tags:
  • Horoscope
  • Monday Horoscope
  • Today horoscope
  • Horoscope for February 19th
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच