आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- मैं मूर्ख थी...
Amresh Kushwaha | Aug 30, 2026, 11:04 IST
आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने 13 साल के सफर, देवरिया और मीरजापुर की तैनाती और आम लोगों के साथ जुड़े अनुभव साझा किए हैं। जानें उन्होंने खुद को मूर्ख क्यों बताया...
समझें क्या है पूरा मामला...
- आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दे दिया है।
- उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर यह जानकारी साझा की।
- वे 2013 बैच की अधिकारी हैं और 13 साल सेवा दी।
- उन्होंने देवरिया और मीरजापुर में बतौर अधिकारी काम किया है।
- पोस्ट में उन्होंने अपने पूरे सफर और सीख को याद किया है।
उन्होंने अपनी 13 साल की नौकरी को अपनी मर्जी से खत्म किया है। पोस्ट लिखते हुए उन्होंने अपने पूरे सफर को याद किया। उनकी यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग उनके फैसले पर हैरानी जता रहे हैं तो कई उनकी सेवाओं को याद कर रहे हैं।
क्या लिखा पोस्ट में
जिस किसान के सूखे खेत तक आखिरकार पानी पहुंचा, उसका चेहरा भी वे नहीं भूल पातीं। इन अनुभवों से उन्होंने एक बड़ी सीख हासिल की। उनके मुताबिक हर सरकारी फाइल के पीछे असल में एक इंसान की जिंदगी जुड़ी होती है। इसलिए हर व्यक्ति की गरिमा बनाए रखना ही असली न्याय माना जाना चाहिए।
अपनी पोस्ट में दिव्या ने अपने बारे में एक बेहद ईमानदार बात भी लिखी। उन्होंने कहा कि मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आई हूं। आगे उन्होंने बताया कि सच में तो उन्हें ही सबसे ज्यादा मिला। लोगों का प्यार और भरोसा हर दिन उनका हौसला बढ़ाता रहा।
उन्होंने यह भी माना कि जब वे खुद थक जाती थीं या टूट जाती थीं, तब भी लोगों का विश्वास कम नहीं हुआ। यही भरोसा उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा। उन्होंने अपने साथ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इसका श्रेय दिया।
आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
लोगों के लिए क्या संदेश
आईएएस दिव्या ने लिखा कि आज उनका पद जरूर छूट गया है, लेकिन वह स्पर्श उनके जीवन भर साथ रहेगा। उनके मुताबिक देश की मिट्टी ने उन्हें जो सपना दिया, वह भी हमेशा उनके साथ रहेगा।
दिव्या मित्तल के इस्तीफे की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार आ रही हैं। कई लोग उनकी सेवा और ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग उनके इस्तीफे के पीछे की वजह जानने को उत्सुक भी दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में इस्तीफे की सीधी वजह नहीं बताई। फिलहाल उनकी पोस्ट को हजारों लोग पढ़ और शेयर कर रहे हैं।
उनकी यह पोस्ट सिर्फ इस्तीफे की जानकारी भर नहीं है। यह एक अफसर के तेरह साल के जमीनी अनुभव की कहानी भी है। इसमें आम आदमी की परेशानियों को समझने की झलक भी दिखती है। यही वजह है कि यह पोस्ट लोगों के दिलों को छू रही है।
कैसा रहा उनका सफर
पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें लंदन में अच्छी नौकरी मिल गई थी। वहीं, विदेश में रहते हुए भी उन्हें कुछ अधूरा सा महसूस होता रहा। अपने देश से दूर रहना उन्हें लगातार खलता रहा। उन्होंने महसूस किया कि उनकी पढ़ाई, आत्मविश्वास और पहचान, सब कुछ अपनी मिट्टी की देन है। इसी सोच के साथ वे वापस भारत लौट आईं। कड़ी मेहनत के बाद उन्हें आईएएस अधिकारी बनने का मौका मिला था।
किन जिलों में की सेवा
वहां रहते हुए उन्होंने सीखा कि कोई भी काम असंभव नहीं होता, यह सिर्फ एक राय भर होती है। मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर से जुड़े अनुभव का भी उन्होंने अपनी पोस्ट में जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि असली ताकत किसी बड़े पद से नहीं आती। यह लोगों के भरोसे और उनकी दुआओं से मिलती है।
ये खबरें भी पढ़िए...
अब सोना-चांदी नहीं, तांबे के पीछे पागल हो रही दुनिया!
LPG, रेलवे से बस सेवा तक, 1 सितंबर से होंगे बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर
खेत से सीधा आपकी थाली तक पहुंच रहा जहर: विदेश भी नहीं खरीद रहा भारतीय कृषि उत्पाद
खेतों से कारखानों तक पहुंची महिलाएं, महिला श्रम बल भागीदारी में गावों ने शहर को पछाड़ा
कार्यालय में जम्हाई लेने वाले बाबू-अधिकारियों पर सरकार की नजर, आदत दूर भगाने कोर्स करवाएगा सामान्य प्रशासन विभाग
By VINAY VERMA
रोडवेज बसों से एक साल में 148 हादसे, 60 मौतें, जयपुर में 13 चालान वाली बस दौड़ती रही, निगरानी पर सवाल
By Raghvendra Singh Rathore
झाड़ू से ही बीजेपी-कांग्रेस को किया जा सकता है साफ-नरेश मीणा, मांगा अरविंद केजरीवाल से पार्टी सिंबल
By Ashish Bhardwaj
राहुल गांधी के आयोजन में 30 शर्तें लगाने वाले डीसीपी पंडाल के लिए धमकाते नजर आए, हाईकोर्ट में पेश
By Sanjay Gupta
कौन हैं IAS विकास मरमत? बेंगलुरु पब विवाद में पद से हटाए गए, जानिए राजस्थान से उनका क्या है कनेक्शन
By Saurabh Mishra
आयुष्मान घोटाले में उलझीं अपर कलेक्टर सपना लोवंशी की संपत्तियों की जानकारी ले रही ईओडब्ल्यू
By Sanjay Gupta
कांग्रेस के कुनबे पर लगी कोयले की कालिख, कोषाध्यक्ष, विधायक से लेकर प्रवक्ता तक फंसे, डायरी की एंट्री ने खोल दिया घोटाला
By Arun Tiwari