महिला टी-20 विश्वकप : भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली-राधा का जलवा

Sandeep Kumar | Jun 25, 2026, 23:41 IST
Share
भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया
भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

महिला T20 WC 2026 में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाए, राधा यादव ने 3 विकेट लिए। विश्वकप में भारत की ये तीसरी जीत है। टीम इंडिया का अब आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया।
  • मैच महिला T20 विश्व कप 2026 में खेला गया।
  • शेफाली वर्मा ने 53 रनों की शानदार पारी खेली।
  • राधा यादव ने 3 विकेट लेकर अहम योगदान दिया।
  • भारत ने 19 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की

महिला टी-20 वर्ल्ड कप मेंबांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में ही दिलारा अख्तर मात्र 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। रेणुका सिंह ने उन्हें आउट किया।

सलामी बल्लेबाज जुयैरिया फिरदौस को पांचवें ओवर तक तीन जीवनदान मिले। लेकिन वे इन मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा सकीं और 31 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुईं। बांग्लादेश के लिए यही सर्वाधिक रन रहे।

राधा और श्रीचरणी ने कसी लगाम

भारत की ओर से राधा यादव ने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी की कमर तोड़ी। अंतिम ओवर में श्रीचरणी ने सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट झटके। बांग्लादेश 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी।

शेफाली ने संभाला मोर्चा

भारत को 137 रन का लक्ष्य मिला। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन तीसरे ओवर में मंधाना मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गईं।

शेफाली वर्मा ने 34 गेंद में 53 रन की तेज पारी खेली और टीम को मजबूत आधार दिया। उनके बाद यास्तिका भाटिया ने 18 गेंद में 23 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंद में 26 रन बनाए।

जेमिमा और हरमनप्रीत ने किया काम खत्म

जेमिमा की तेजतर्रार पारी ने भारत को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 गेंद में नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। भारत ने 17.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 19 गेंद बाकी थीं।बांग्लादेश की रितु मोनी ने भारत के दो विकेट लिए।

ee44a62d-3dd
ee44a62d-3dd


अब सेमीफाइनल की राह क्या है?

ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया लगातार चार जीत के साथ पहले स्थान पर है। दूसरी जगह के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका में कड़ी टक्कर है। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी।

अगर भारत अपना अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतता है तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। हार की स्थिति में उसे दक्षिण अफ्रीका के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश महिला: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शोभना मोस्टोरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, मारुफा अख्तर।

ये भी पढ़ें...

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

महिला टी-20 विश्व कप: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

ग्वालियर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से कहा, तीन माह के अंदर वसूल करें राशि

ग्वालियर हाईकोर्ट: आईटी ऑपरेटर्स को विभागीय परीक्षा से बाहर करने वाला नियम निरस्त



Tags:
  • भारत
  • स्मृति मंधाना
  • हरमनप्रीत कौर
  • महिला टी-20 वर्ल्ड कप
  • बांग्लादेश
  • शेफाली वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा