क्या है सिंधु जल समझौता जिस पर भारत ने लगाई रोक?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई। हमले के बाद से भारत में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, इस हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी और इसमें सैफुल्लाह कसूरी का नाम सामने आया है, जो हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। भारत सरकार ने हमले की गंभीरता को देखते हुए जवाबी कार्रवाई के तौर पर कई बड़े कदम उठाए हैं और इन्हीं में से एक है सिंधु जल संधि को रद्द करने का निर्णय।
सिंधु जल समझौता (Indus river treaty)
ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: भारत ने लिए पाक के खिलाफ 5 कड़े फैसले, सिंधु जल समझौता रद्द, पाकिस्तान दूतावास और बॉर्डर सील
पाकिस्तान की पानी पर निर्भरता
पाकिस्तान का पंजाब और सिंध प्रांत पूरी तरह से चिनाब, झेलम और सिंधु नदियों पर निर्भर है। इन नदियों का पानी न मिलने से पाकिस्तान में जल संकट गहराने वाला है। 1948 में भारत ने कुछ समय के लिए इन नदियों का पानी रोका था, जिससे पाकिस्तानी पंजाब की 17 लाख एकड़ जमीन सूख गई थी।अब जब भारत ने समझौता रद्द कर दिया है, तो पाकिस्तान को एक बार फिर उसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला : इंदौर के सुशील को अंतिम विदाई, नंदानगर चर्च में हुई प्रार्थना, जूनी इंदौर में हुआ अंतिम संस्कार
पहलगाम में आतंकी हमला
पहलगाम केबायसरन में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मृत्यु हो हुई । इस आतंकवादी हमले में 17 लोग घायल भी हुए हैं। हमले के शिकार अधिकतर लोग पर्यटक थे। पुलवामा में2019 में हुए आतंकी हमले के बाद यह अभी तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है। thesootr links