पाकिस्तान में भारत की एयर स्ट्राइक, क्या आज बंद रहेंगे स्कूल, बैंक? फ्लाइट्स को लेकर ये है एडवाइजरी

Kaushiki | May 07, 2025, 09:22 IST
india air stike
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद स्थिति सामान्य है, लेकिन कुछ शहरों में हवाई यात्रा और स्कूलों के संबंध में सावधानियां बरती गई हैं। आइए जानते हैं इन सारे सवालों के जवाब।

भारत की वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत करीब 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई।



इसके बाद से लोग जानना चाहते हैं कि, क्या इस दिन बच्चों के स्कूल बंद रहेंगे, क्या बैंक खुले रहेंगे या हवाई यात्राओं पर क्या असर पड़ा है। आइए जानते हैं इन सारे सवालों के जवाब।



ये खबर भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान पर किया हमला, एयर स्ट्राइक कर तबाह किए आतंकी ठिकाने



क्या बच्चों को स्कूल भेजना चाहिए

क्या हवाई यात्रा करना सेफ है

भारत में हवाई यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है और आप अपनी तय शेड्यूल के हिसाब से यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, कुछ शहरों में हवाई यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके तहत एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 7 मई दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दी हैं।



अगर आप इन रूट्स पर यात्रा कर रहे हैं, तो एयरलाइंस से अपडेट चेक करें। अमृतसर जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली की ओर मोड़ा गया है।



ये खबर भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में 100 KM अंदर तक मार...जानें- भारत की एयर स्ट्राइक में तबाह हुए 9 ठिकाने



क्या बैंक और शेयर मार्केट खुलेंगे

बैंक और शेयर मार्केट की गतिविधियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है और स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। इस कारण बैंक और शेयर मार्केट सभी तय शेड्यूल के हिसाब से काम करेंगे और आप बिना किसी चिंता के बैंक जाकर अपने काम कर सकते हैं।



क्या ट्रेन यात्रा को रोका गया है

एयर स्ट्राइक के बाद भारत में ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से सामान्य हैं। रेलवे ने किसी खास ट्रैक या इलाकों को लेकर कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है, इसलिए आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं।



क्या जरूरी सामान की खरीद कर लेनी चाहिए

इस स्थिति में अफवाहों पर ध्यान न दें। भारत में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है, और आपको किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए सामान जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप अपने सामान्य जीवन की दिनचर्या को बनाए रखें।



ये खबर भी पढ़ें...यमन के रास इसा पोर्ट पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक से 74 की मौत, 171 घायल



क्या ATM से कैश निकालकर रख लेना चाहिए

एयर स्ट्राइक के बाद कुछ लोग ATM से ज्यादा कैश निकालने की योजना बना रहे हैं, लेकिन ऐसी कोई आवश्यकता नहीं है। आपको इस समय किसी भी हड़बड़ी से बचना चाहिए और अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



कश्मीर घाटी | भारतीय वायुसेना | भारतीय वायुसेना की ताकत | पहलगाम में आतंकी हमला | पहलगाम में हादसा | pahalgam news | pahalgam kashmir | pahalgam attack video | Pahalgam Terror Attack | another surgical strike



Tags:
  • भारतीय वायुसेना
  • another surgical strike
  • भारतीय वायुसेना की ताकत
  • Pahalgam
  • पहलगाम में हादसा
  • कश्मीर
  • कश्मीर घाटी
  • एयर स्ट्राइक
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • pahalgam attack video
  • पहलगाम आतंकी हमले
  • pahalgam kashmir
  • pahalgam news