ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर तबाह किए आतंकियों के ठिकाने, 90 ढेर
Ravi Kant Dixit | May 07, 2025, 03:10 IST
Operation Sindoor
भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।
पहलगाम हमले के बाद आखिरकार भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है। आधी रात को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) को निशाना बनाया है। यहीं से आतंकी हमलों की साजिश रचकर उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। हमले के बाद भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा, Justice is Served. Jai Hind! यानी न्याय मिला है... जय हिन्द!
![681a7bee83c6c-indias-operation-sindoor-against-terrorism-061520948-16x9-893394]()
ऑपरेशन सिंदूर रात के डेढ़ बजे लॉन्च किया गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद क्षेत्रों को निशाना बनाया। पाक अधिकृत कश्मीर में भी भारत ने हमला किया। ये ठिकाने आतंकी गतिविधियों के केंद्र थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में पाकिस्तान में 90 लोग मारे गए हैं। कई घायल हुए हैं। हालांकि, भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि इस हमले में किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।
![The Cries of Pahalgam Terror Attack Survivors | The Geopolitical Economist]()
यह हमला उस आतंकी हमले के बाद हुआ था, जिसमें 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटक मारे गए थे, जिनमें एक नेपाल का नागरिक भी शामिल था। आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर हत्या की थी। इस हमले की जिम्मेदारी शुरू में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, बाद में उसने इससे पल्ला झाड़ लिया।
हमले के बाद रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' का उद्देश्य आतंकियों के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था। यह हमला पाकिस्तान से झगड़े के मकसद से नहीं किया गया है।
![7c878163-81c]()
प्रेस नोट में कहा गया है कि 'थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में उन आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई है, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही थी। कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ये कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विस्तृत ब्रीफिंग बाद में की जाएगी।
भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने ANI से कहा कि हमें रिपोर्टों की जानकारी है। हालांकि, इस समय हमारे पास कोई आकलन नहीं है। हम घटनाक्रम पर नजर बनाए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। यह जानकारी पाकिस्तान के सेंट्रल इनफार्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तारड़ ने दी है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) को निशाना बनाया है। यहीं से आतंकी हमलों की साजिश रचकर उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। हमले के बाद भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा, Justice is Served. Jai Hind! यानी न्याय मिला है... जय हिन्द!
681a7bee83c6c-indias-operation-sindoor-against-terrorism-061520948-16x9-893394
रात डेढ़ बजे लॉन्च किया मिशन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, जय हिन्द
भारत माता की जय!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 6, 2025
पहलगाम हमले के बाद कार्रवाई
The Cries of Pahalgam Terror Attack Survivors | The Geopolitical Economist
यह हमला उस आतंकी हमले के बाद हुआ था, जिसमें 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटक मारे गए थे, जिनमें एक नेपाल का नागरिक भी शामिल था। आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर हत्या की थी। इस हमले की जिम्मेदारी शुरू में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, बाद में उसने इससे पल्ला झाड़ लिया।
रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
7c878163-81c
प्रेस नोट में कहा गया है कि 'थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में उन आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई है, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही थी। कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ये कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विस्तृत ब्रीफिंग बाद में की जाएगी।
अजीत डोभाल ने अमेरिका से बात की
खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari