ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में 100 KM अंदर तक मार...जानें- भारत की एयर स्ट्राइक में तबाह हुए 9 ठिकाने

Rohit Sahu | May 07, 2025, 07:32 IST
Share
opration sindoor. strike
opration sindoor. strike

भारत ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जो भारत पर हमलों की साजिश में शामिल थे। इसमें स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए हैं।

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह कार्रवाई बुधवार रात डेढ़ बजे "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत की गई। इस ऑपरेशन में बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली, और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। ये वही ठिकाने थे, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिशें रची जा रही थीं।

ऑपरेशन सिंदूर से पाक में आतंकी ठिकाने तबाह

इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया था, और यह तीनों सेनाओं का एक संयुक्त ऑपरेशन था। भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान के 4 और POK के 5 ठिकानों को निशाना बनाया। भारत की खुफिया एजेंसी RAW ने इन ठिकानों की पहचान की और उसके बाद पूरी रणनीति के तहत लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया।

पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकाने नष्ट

भारत ने अपनी एयर स्ट्राइक के दौरान सिर्फ POK में आतंकियों के लॉचिंग पैड को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि पाकिस्तान के अंदर हाफिज सईद (LeT) और मोहम्मद मसूद अजहर (JeM) जैसे प्रमुख आतंकवादी नेताओं के ठिकानों को भी ध्वस्त किया। यह कदम पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ एक सख्त संदेश भेजने का प्रयास था, जो भारत के खिलाफ हमलों की साजिशें रचते हैं।

यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है...

air strike
air strike


एयर स्ट्राइक में आतंकियों के ये ठिकाने हुए नष्ट

आइए जानते हैं इन ठिकानों के बारे में और यह अंतरराष्ट्रीय सीमा से कितनी दूरी पर स्थित हैं।

opration sindoor pok
opration sindoor pok


1. बहावलपुर (Bahawalpur) – 100 किमी दूर (100 KM from International Border)

बहावलपुर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, जिसे भारतीय सेनाओं ने इस एयर स्ट्राइक में पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

2. मुरीदके (Muridke) – 30 किमी दूर (30 KM from International Border)

मुरीदके, पाकिस्तान में स्थित एक महत्वपूर्ण आतंकी ठिकाना है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां लश्कर-ए-तैयबा का शिविर था, जो 26/11 मुंबई हमले से जुड़ा था।

3. गुलपुर (Gulpur) – 35 किमी दूर (35 KM from LoC)

गुलपुर, जो कि पुंछ-राजौरी सेक्टर के पास स्थित है, LoC (लाइन ऑफ कंट्रोल) से 35 किलोमीटर दूर है। इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियां चल रही थीं, जिसे अब भारतीय वायुसेना ने निशाना बना लिया।

4. लश्कर कैंप सवाई (Lashkar Camp Sawai) – 30 किमी दूर (30 KM from POK Tangdhar Sector)

लश्कर कैंप सवाई, POK के तंगधार सेक्टर के भीतर स्थित एक आतंकी ठिकाना था, जो भारतीय सीमा से 30 किलोमीटर दूर था। इसे इस स्ट्राइक में पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।

5. बिलाल कैंप (Bilal Camp) – जैश का लॉन्चपैड (Jaishe's Launchpad)

बिलाल कैंप जैश-ए-मोहम्मद का एक प्रमुख लॉन्चपैड था, जिसका इस्तेमाल आतंकियों को सीमा पार भेजने के लिए किया जाता था। इस ठिकाने को एयर स्ट्राइक में नष्ट कर दिया गया।

6. कोटली (Kotli) – 15 किमी दूर (15 KM from LoC)

कोटली, एलओसी से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित लश्कर का एक प्रमुख शिविर था, जिसमें 50 से अधिक आतंकियों को प्रशिक्षित किया जा रहा था। इस शिविर पर भी हमले किए गए।

7. बरनाला कैंप (Barnala Camp) – 10 किमी दूर (10 KM from LoC)

बरनाला कैंप, LoC से 10 किलोमीटर दूर स्थित एक आतंकवादी ठिकाना था। यह ठिकाना भी भारतीय वायुसेना के हमले का शिकार हुआ।

8. सरजाल कैंप (Sarjal Camp) – 8 किमी दूर (8 KM from International Border)

सरजाल कैंप, सांबा-कठुआ के सामने इंटरनेशनल बॉर्डर से केवल 8 किलोमीटर दूर स्थित जैश का प्रशिक्षण केंद्र था। यह केंद्र भी इस एयर स्ट्राइक में नष्ट कर दिया गया।

9. मेहमूना कैंप (Mehmuna Camp) – 15 किमी दूर (15 KM from International Border)

मेहमूना कैंप, सियालकोट के पास स्थित हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर था। यह इंटरनेशनल बॉर्डर से 15 किलोमीटर की दूरी पर था और इसे भी भारतीय वायुसेना ने पूरी तरह से तबाह कर दिया।

यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान पर किया हमला, एयर स्ट्राइक कर तबाह किए आतंकी ठिकाने

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


India Operation Sindoor strikes,Operation Sindoor strikes,भारत ऑपरेशन सिन्दूर स्ट्राइक,ऑपरेशन सिन्दूर स्ट्राइक#OperationSindoor | मॉकड्रिल | सर्जिकल स्ट्राइक | एक और सर्जिकल स्ट्राइक | pakistan

Tags:
  • India
  • pakistan
  • एक और सर्जिकल स्ट्राइक
  • सर्जिकल स्ट्राइक
  • एयर स्ट्राइक
  • मॉकड्रिल
  • #OperationSindoor
  • operation sindoor
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया, व्यापारी संकट में

By Jyoti Mahender Bhardwaj

न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया, व्यापारी संकट में
फंड की कमी में फंसा कैंसर का इलाज: MP में हर साल 80 हजार मरीज बढ़ रहे, सरकारी मशीनें बंकरों में कैद

By Amresh Kushwaha

फंड की कमी में फंसा कैंसर का इलाज: MP में हर साल 80 हजार मरीज बढ़ रहे, सरकारी मशीनें बंकरों में कैद
आनंद महिंद्रा को चंबल रिवर फ्रंट की खूबसूरती ने किया चकित, पहले समझे AI अब वंडरर लिस्ट में शामिल

By Jageshwar prasad

आनंद महिंद्रा को चंबल रिवर फ्रंट की खूबसूरती ने किया चकित, पहले समझे AI अब वंडरर लिस्ट में शामिल
राजस्थान में काजरी के वैज्ञानिकों ने विकसित की बड़े उत्पादन देने वाली नए मोठ की चार किस्में

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में काजरी के वैज्ञानिकों ने विकसित की बड़े उत्पादन देने वाली नए मोठ की चार किस्में
नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी

By Amresh Kushwaha

नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी
धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति

By Harrison Masih

धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति
जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की

By Jageshwar prasad

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की