भारत ने रांची टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज पर कब्जा
BP shrivastava | Feb 26, 2024, 13:58 IST
रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया।
भारत ने रांची क्रिकेट ( cricket ) टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम ने 192 रन के टारगेट को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
SPORTS DESK. भारत ने रांची क्रिकेट ( cricket ) टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम ने 192 रन के टारगेट को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, यानी पांच मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली है। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट धर्मशाला में 7-11 मार्च तक खेला जाएगा।
भारत को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। एक समय भारतीय बल्लेबाज अंग्रेज स्पिनरों के खिलाफ जूझते रहे, लेकिन आखिरकार शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की जोड़ी ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 192 रन का टारगेट था। भारत ने 5 विकेट पर 192 रन बनाकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
हालांकि, एक वक्त भारत के 5 बल्लेबाज 120 रनों तक पवैलियन का रूख कर चुके थे। भारतीय टीम के लिए अंग्रेज स्पिनर बड़ी चुनौती बने थे, लेकिन शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने शानदार साझेदारी कर इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया। शुभमन गिल 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि ध्रुव जुरेल ने 39 रनों की अहम पारी खेली। शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल के बीच छठे विकेट के लिए 72 रनों की अटूट साझेदारी हुई।
इससे पहले भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 55 रनों की पारी खेली। जबकि यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाए, लेकिन इसके बाद भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवैलियन का रूख कर गए, लेकिन शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने बेन स्टोक्स की टीम को फिर कोई मौका नहीं दिया।
इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। शोएब बशीर ने भारत के 3 बल्लेबाजों को शिकार बनाया। इसके अलावा जो रूट और टॉम हॉर्टली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रनों का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम 177 रनों पर 7 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन ध्रुव जुरेल संकटमोचक बनकर उभरे और टीम को मुश्किल से निकाल लिया। पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने 90 रन की अहम पारी खेली थी। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 307 रन का स्कोर बनाया।
इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 145 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में रवि अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। इस तरह भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य था, लेकिन जिस तरह गेंद स्पिन हो रही थी, चुनौती आसान नहीं थी। रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल की अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने काम को बखूबी अंजाम दिया।
गिल और जुरेल की जोड़ी ने दिलाई जीत
भारत को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। एक समय भारतीय बल्लेबाज अंग्रेज स्पिनरों के खिलाफ जूझते रहे, लेकिन आखिरकार शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की जोड़ी ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 192 रन का टारगेट था। भारत ने 5 विकेट पर 192 रन बनाकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
गिल-जुरेल के बीच 72 रन की नाबाद पार्टनरशिप
हालांकि, एक वक्त भारत के 5 बल्लेबाज 120 रनों तक पवैलियन का रूख कर चुके थे। भारतीय टीम के लिए अंग्रेज स्पिनर बड़ी चुनौती बने थे, लेकिन शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने शानदार साझेदारी कर इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया। शुभमन गिल 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि ध्रुव जुरेल ने 39 रनों की अहम पारी खेली। शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल के बीच छठे विकेट के लिए 72 रनों की अटूट साझेदारी हुई।
रोहित-यशस्वी ने पहले विकेट के लिए बनाए 84 रन
इससे पहले भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 55 रनों की पारी खेली। जबकि यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाए, लेकिन इसके बाद भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवैलियन का रूख कर गए, लेकिन शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने बेन स्टोक्स की टीम को फिर कोई मौका नहीं दिया।
इंग्लैंड के बशीर ने 3 विकेट झटके
इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। शोएब बशीर ने भारत के 3 बल्लेबाजों को शिकार बनाया। इसके अलावा जो रूट और टॉम हॉर्टली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
पहली पारी में भी अहम रोल रहा ध्रुव जुरेल का
इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रनों का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम 177 रनों पर 7 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन ध्रुव जुरेल संकटमोचक बनकर उभरे और टीम को मुश्किल से निकाल लिया। पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने 90 रन की अहम पारी खेली थी। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 307 रन का स्कोर बनाया।
इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमटी
इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 145 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में रवि अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। इस तरह भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य था, लेकिन जिस तरह गेंद स्पिन हो रही थी, चुनौती आसान नहीं थी। रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल की अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने काम को बखूबी अंजाम दिया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari