स्मार्टफोन रिचार्ज हुए महंगे! एयरटेल ने बंद किए सस्ते प्लान, जियो लाया नया ऑफर
Aman Vaishnav | Aug 19, 2026, 09:39 IST
रिचार्ज हुए मंहगे
भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अब सस्ते डेटा की जगह मुनाफा बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं। एयरटेल के प्लान बंद होने और जियो के नए ऑफर के बाद रिचार्ज महंगे होना तय है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- एयरटेल ने अपने चार सस्ते प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं।
- ये प्लान 299 और 319 रुपए वाले थे।
- वहीं रिलायंस जियो ने नई प्राइम मेंबरशिप शुरू की है।
- इसकी कीमत 300 रुपए वन-टाइम फीस है।
- एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे यूजर्स का खर्च बढ़ सकता है।
इस बदलाव की शुरुआत एयरटेल से हुई। कंपनी ने अपने चार सस्ते प्रीपेड प्लान हटा दिए। ये प्लान 299 और 319 रुपए की कीमत वाले थे। इनके बंद होने से ग्राहकों के पास कम विकल्प बचे हैं।
जियो का नया दांव
इस मेंबरशिप का सबसे बड़ा फायदा प्राइस प्रोटेक्शन है। जो ग्राहक यह मेंबरशिप लेंगे, उन्हें सितंबर 2027 तक किसी भी कीमत वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी कुछ अन्य लाभ भी दे रही है।
यूजर्स पर क्या असर होगा
जियो की प्राइस प्रोटेक्शन प्राइम मेंबरशिप को लेकर भी उन्होंने आगाह किया। उनका कहना है कि इससे यूजर्स के खर्च में 7 से 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। यानी दोनों ही कंपनियों के फैसलों का सीधा असर आम ग्राहक की जेब पर पड़ेगा।
प्रति यूजर कमाई में अंतर
इस मामले में एयरटेल सबसे आगे है। कंपनी की प्रति यूजर औसत आय 264 रुपए है। जियो की एआरपीयू 215.6 रुपए है। वहीं वोडाफोन आइडिया की एआरपीयू सबसे कम 177 रुपए है। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि कंपनियां अब हर ग्राहक से ज्यादा कमाई चाहती हैं।
आगे टैरिफ बढ़ने का अंदेशा
रिपोर्ट के मुताबिक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन प्लान में 50 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी सबसे सस्ते प्लान लेने वाले ग्राहकों पर भी असर पड़ेगा। आने वाले महीनों में मोबाइल रिचार्ज महंगा (जियो का रिचार्ज महंगा) होने की पूरी संभावना है।
ये खबरें भी पढ़िए...
यूजर्स को बड़ा झटका: टेलीकॉम कंपनियों ने सस्ते रिचार्ज प्लान को किया खारिज
Vi ने लॉन्च किया हाइब्रिड रिचार्ज प्लान, 365 दिन वैलिडिटी और फ्री रोमिंग जानें डिटेल्स
जियो, एयरटेल और Vi के रिचार्ज हो सकते हैं महंगे, ग्राहकों को लग सकता है झटका
इंदौर के एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में सवा घंटे अंतिम बहस, वीडियो प्रेंजेटेशन भी
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, सीएम की सुरक्षा में चूक के बाद हटाए गए पांढुर्णा एसपी
By Sanjay Dhiman
टैक्स समय पर जमा, फिर ब्याज क्यों? GST पोर्टल की व्यवस्था पर कर संगठनों ने उठाए सवाल
By Ramanand Tiwari
मुहाना युवक मौत केस में मानव अधिकार आयोग सख्त, IPS से जांच; 23 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
दंतेवाड़ा के जंगल में दबा था मौत का सामान, सर्चिंग में AK-47 और कुकर बम का भारी जखीरा मिला।
By VINAY VERMA
एमपी में बस किराया हो सकता है कम, यात्रियों के फीडबैक के बाद सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा
By Ramanand Tiwari
67 लाख महिलाओं के खातों में कल पहुंचेगी 632 करोड़ की राशि, जानिए किसे मिलेगा भुगतान
By Arun Tiwari