Indore voting डे पर ओले गिरे, मुंबई में बारिश और तेज हवा से बिलबोर्ड गिरा, 35 घायल

Jitendra Shrivastava | May 13, 2024, 20:01 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

इंदौर में वोटिंग ( Indore voting) डे पर तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मतदान समाप्ति से पहले बारिश होने से वोटिंग परसेंटेज पर भी असर पड़ेगा। इधर... मुंबई में बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने से बिलबोर्ड गिर गया जिससे 35 लोग घायल हो गए...

इंदौर में वोटिंग ( Indore voting) डे पर ओले गिरे। मतदान के दौरान तेज बारिश के साथ चने के आकार से भी बड़े ओले गिरे। शाम चार बजे बायपास, अन्नपूर्णा सहित कई इलाकों में तेज बौछारें गिरीं। वोटिंग समाप्त होने से ठीक पहले बारिश होने से लोग घरों से नहीं निकल पाए। वहीं सोमवार, 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक धूल भरी आंधी के बाद मुंबई में बारिश ( Mumbai rain) शुरू हो गई। घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 35 लोग घायल हो गए।मुंबई बारिश

इंदौर में बारिश से मतदान प्रतिशत गिरा


इंदौर में बारिश (indore rain) के साथ चने के आकार से भी बड़े ओले गिरे। शाम चार बजे बायपास, अन्नपूर्णा सहित कई इलाकों में तेज बौछारें गिरीं। वोटिंग समाप्त होने से ठीक पहले बारिश होने से लोग घरों से नहीं निकल पाए। इसका असर मतदान प्रतिशत पर भी हुआ। क्योंकि गर्मी के कारण दोपहर में मतदान कम हुआ था। उम्मीद थी कि शाम के वक्त मतदान तेजी से बढ़ेगा लेकिन उसी बीच बारिश हो गई। इंदौर लोकसभा में दोपहर 3 बजे तक आठ घंटे में 48.04% मतदान हुआ था, जो पिछली बार से भी कम है।

ये खबर भी पढ़ें...

PM Narendra Modi : पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे

मध्यप्रदेश में इसलिए बदला मौसम


भोपाल के मौसम वैज्ञानिक ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्य प्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है। 15-16 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 40 से 60 Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

मध्य प्रदेश में 5 दिन तक बारिश का अलर्ट


देश में आंधी-बारिश और ओले का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 5 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। आज प्रदेश में बारिश के चलते राज्यों में हीटवेव का असर लगभग खत्म हो गया है, लेकिन गर्मी का असर बरकरार है। मध्य प्रदेश रविवार को तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं देश में सबसे ज्यादा तापमान मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

इन जिलों में बदला रहेगा मौसम


14 मई:
झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, विदिशा, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट में बूंदाबांदी होने का अलर्ट है।


15 मई:
छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में ऑरेंज अलर्ट है। यहां तेज हवा भी चल सकती है। बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और अलीराजपुर में गरज-चमक और बादल का मौसम रहेगा।

16 मई:
झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और डिंडोरी में बादल रहेंगे। यहां 30 से 40 Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

इधर... मुंबई में बारिश, 60 किमी की रफ्तार से हवा चली


मुंबई में सोमवार, 13 मई दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। अंधेरा छा गया। घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 35 लोग जख्मी हो गए। मुंबई एयरपोर्ट से भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया। मेट्रो, लोकल रेल सर्विस भी प्रभावित हुई। हालांकि, दो घंटे बाद फिर से सेवाएं शुरू हो गईं।

Tags:
  • indore rain
  • मुंबई बारिश
  • Mumbai rain
  • Indore voting
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा