IPL 2025 का पूरा शेड्यूल जारी, RCB और KKR के बीच होगा धमाकेदार ओपनिंग मैच

Jitendra Shrivastava | Feb 16, 2025, 22:51 IST
ipl-2025-full-schedule-matches Photograph: (thesootr)
IPL 2025 का फुल शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी और फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा।

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 22 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें कुल 74 मुकाबले खेलेंगी। पहला मुकाबला KKR और RCB के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।


इस बार भी फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा, वहीं क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में खेले जाएंगे। IPL 2025 में 12 डबल हेडर मुकाबले होंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को दोहरा रोमांच मिलेगा।



IPL 2025 का पूरा शेड्यूल और खास बातें...

ओपनिंग और फाइनल मुकाबला कोलकाता में : IPL 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में KKR और RCB की टीमें आमने-सामने होंगी।



  • क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में होंगे।
  • क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
  • फाइनल मुकाबला 25 मई को होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...



IPL 2025 : कब जारी होगा शेड्यूल? कहां होगा फाइनल मैच ? जानें मैच वेन्यू और खास बातें



JioHotstar पर IPL देखने के लिए अब देने होंगे रुपए, 149 का लेना होगा सब्सक्रिप्शन



12 डबल हेडर मुकाबले होंगे

IPL 2025 में 12 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) होंगे, जो शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे। इससे फैंस को क्रिकेट का डबल डोज मिलेगा।



कुल 74 मुकाबले और 10 टीमें...

इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 74 मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारत के 13 वेन्यू पर आयोजित होंगे।



IPL 2025 में शामिल 10 टीमें...

  1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
  2. मुंबई इंडियंस (MI)
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
  4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
  5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
  6. राजस्थान रॉयल्स (RR)
  7. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  8. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
  9. गुजरात टाइटंस (GT)
  10. पंजाब किंग्स (PBKS)

ये खबरें भी पढ़ें...



जिस गोलू पर IT का छापा, वह मालवा सट्टा किंग, IPL में करोड़ों का टर्नओवर



IPL में टीमों की ब्रांड वैल्यू 1 लाख करोड़, CSK बनी सबसे वैल्यूएबल टीम



IPL 2024 में KKR बना था चैंपियन

पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर तीसरी बार खिताब जीता था। इस बार क्या KKR अपनी जीत दोहरा पाएगी या कोई नई टीम चैंपियन बनेगी?



IPL 2025 का फुल शेड्यूल (टॉप 10 मुकाबले) ...

IPL 2025 का फुल शेड्यूल (टॉप 10 मुकाबले)

मुकाबलातारीखसमयस्थान
KKR बनाम RCB22 मार्चशाम 7:30 बजेकोलकाता
SRH बनाम RR23 मार्चदोपहर 3:30 बजेहैदराबाद
CSK बनाम MI23 मार्चशाम 7:30 बजेचेन्नई
DC बनाम LSG24 मार्चशाम 7:30 बजेविशाखापत्तनम
GT बनाम PBKS25 मार्चशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
RR बनाम KKR26 मार्चशाम 7:30 बजेगुवाहाटी
CSK बनाम RCB28 मार्चशाम 7:30 बजेचेन्नई
MI बनाम GT29 मार्चशाम 7:30 बजेमुंबई
DC बनाम SRH30 मार्चदोपहर 3:30 बजेदिल्ली
RR बनाम CSK30 मार्चशाम 7:30 बजेगुवाहाटी


Tags:
  • मैच शेड्यूल जारी
  • शेड्यूल
  • देश दुनिया न्यूज
  • IPL 2025
  • ईडन गार्डन्स