जिस गोलू पर IT का छापा, वह मालवा सट्टा किंग, IPL में करोड़ों का टर्नओवर

Sanjay Gupta | Dec 06, 2024, 12:21 IST
Share
satta king golu
satta king golu

आयकर विभाग (Income Tax) ने धार जिले में बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिन पर कार्रवाई हुई उनमें कुछ प्रॉपर्टी ब्रोकर है, एक पेट्रोल पंप कारोबारी गोलू उर्फ सावन पहाड़िया है।

आयकर विभाग (Income Tax) की बड़ी छापामार कार्रवाई अक्सर बड़े शहरों तक ही सीमित होती है, लेकिन इस बार धार जैसे आदिवासी जिले के मनावर जैसी छोटी तहसील में 30 गाड़ियों में भरकर आयकर अधिकारी पहुंचे, तो सभी चौंक गए। जिन पर कार्रवाई हुई उनमें कुछ प्रॉपर्टी ब्रोकर हैं, एक पेट्रोल पंप कारोबारी गोलू उर्फ सावन पहाड़िया है। गोलू के सेमल्दा मार्ग स्थित घर पर आईटी टीम क्यों गई, इस सवाल का जवाब 'द सूत्र' ने खंगाला तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

एक पूर्व मंत्री का खास है गोलू

गोलू पहाड़िया सट्टे के धंधे में करीब 25 साल से है। यह मनावर नगर परिषद के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष राजकुमार जैन का भांजा है, जो एक पूर्व मंत्री के काफी करीबी रहे हैं। राजनीतिक समर्थन के चलते गोलू ने सट्टे की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद इसने मनावर जैसी जगह से बैठकर क्रिकेट सट्टे की लाइन देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह मालवा रीजन का सबसे बड़ा सटोरिया बन गया और सट्टा किंग कहलाने लगा। लेकिन यह लोगों की नजरों में अभी तक इसलिए नहीं आया, क्योंकि चुपचाप सैटिंग जमाकर छोटे शहर से यह अपना खेल खेलता रहा और बड़े शहरों में सट्टे लाइन देकर अपना कारोबार जमा लिया।

आईपीएल में ही सौ करोड़ का खेल हो जाता है

जानकारों ने बताया कि केवल आईपीएल के दौरान ही गोलू के सट्टे का कारोबार का सौ करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर होता है। इससे भी कहीं ज्यादा हो सकता है जिसका हिसाब लगाना ही संभव नहीं है। क्योंकि यह केवल मैच की हार-जीत पर नहीं बल्कि हर बात पर सट्टा खेलता है, जैसे एक ओवर में कितने रन बनेंगे, कितने विकेट गिरेंगे, अंतिम गेंद पर क्या होगा, यह सभी बात पर मैच के दौरान लगातार सट्टा चलता है और करोड़ों के वारे-न्यारे होते हैं।

दुबई में लगातार आना-जाना, लिंक वहीं से

सूत्रों ने बताया कि गोलू लगभग हर माह दुबई जाता है और साल का अधिकतम समय उसका दुबई में गुजरता है। संभव है कि सट्टे की लाइन उसने दुबई से ही ली हो और इसी लाइन को उसने कमिशन के आधार पर आगे फैलाना शुरू कर दिया।

इंदौर में बनी करोड़ों को कोठी, लग्जरी कार खरीदी

इंदौर में गोलू की करोड़ों की कीमत की आलीशान कोठी बनकर तैयार हो गई है। कोठी का काम करीब डेढ़ साल से चल रहा था। गोलू ने इस कोठी को भव्य बनाया है। आपको बता दें कि हाल ही में गोलू ने लग्जरी मर्सिडीज कार भी खरीदी है। भले ही गोलू छोटी तहसील में रहता है लेकिन शौक उसके अरबपतियों वाले ही हैं, वह पार्टियां भी करता है, लगातार विदेश भी जाता है और लग्जरी कार का भी शौकीन है।

केंद्रीय मंत्री भी कर चुकीं कोठी का दीदार

thesootr
thesootr

thesootr
thesootr

गोलू ने इस कोठी को इतना भव्य बनाया है कि धार से बीजेपी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर खुद इसकी कोठी का दीदार करने गई थीं। माना जा रहा है कि गोलू इन दिनों केंद्रीय मंत्री को लुभाने में लगा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • दुबई
  • मध्य प्रदेश
  • आयकर विभाग
  • मनावर
  • सट्टा किंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान