इंदौर में कॉटन कारोबारी, धार में प्रॉपर्टी कारोबारियों पर IT का छापा
Sanjay Gupta | Dec 05, 2024, 11:50 IST
IT INDORE
मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सुबह आयकर विभाग की टीम करीब दो दर्जन गाड़ियों से पहुंची और 12 ठिकानों पर छापे मारे हैं।
मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर के छापे 12 ठिकानों पर होने की खबर सामने आई है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह से शुरू है और सभी ठिकानों में घर, दफ्तर, दुकान के साथ ही पेट्रोल पंप भी शामिल हैं। वहीं इनकम टैक्स की कार्रवाई इंदौर में भी हुई है। खबरों के मुताबिक, इंदौर के कालानी नगर स्थित कॉटन कारोबारी सुरेश मेहता के निवास पर टीम ने सर्चिंग शुरू की है। यहां स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई है। इनकम टैक्स की एक टीम जंजीर वाला चौराहा स्थित डीएम टावर में सुरेश मेहता के ऑफिस भी पहुंची थी जो बंद मिला था। कालानी नगर में मेहता का घर और ऑफिस दोनों है। टीम मेहता के घर पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही हैं। मेहता के देपालपुर स्थित वेयर हाउस पर भी एक टीम के पहुंचने की सूचना है
इंदौर में रेशो डील करने वाले बिल्डर्स मुश्किल में, IT ने शुरू की जांच
छापे की कार्रवाई जारी है और सभी के मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर कब्जे में ले लिए गए हैं। इसके साथ ही दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। साथ ही अन्य लिंक में मिलने वाले कारोबारियों के भी यहां भी टीम शाम तक पहुंच सकती है। ऐसे में और ठिकानों पर छापे बढ़ने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की यह कार्रवाई बड़ी होती जा रही है। मनावर के बाद कुछ टीम धार जिले के राजगढ़ में ज्वेलर्स के यहां पहुंची है। खबरों के मुताबिक, केश्व ज्वेलर्स, कांतिलाल-शांतिलाल, एसवी ज्वेलर्स, एमवी ज्वेलर्स के यहां भी टीम की पहुंचने की जानकारी है।
इन सभी के नाम आए सामने
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह टीम करीब दो दर्जन वाहनों में पहुंची। ये कार्रवाई मनावर के सबसे बड़े बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स आरसी जैन के साथ ही प्रॉपर्टी ब्रोकर राजेश शर्मा, अमित शर्मा, कालू उर्फ बब्बू टेलर, जहीर शेख, पंकज गोधा के यहां हुई। इसके साथ ही एक बड़ा नाम गोलू पहाड़िया का भी आ रहा है, जो क्रिकेट सट्टे से लिंक बताया जाता है। उनके पेट्रोल पंप पर भी टीम पहुंची है, जहां जांच जारी है।
और ठिकानों पर भी पड़ सकता है छापा
राजगढ़ भी पहुंची आयकर टीम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman