करोड़पति तलाक : 1.22 करोड़ रुपए में खत्म हुई 18 साल की शादी, जानें पूरा मामला

Sourabh Bhatnagar | Feb 11, 2025, 13:53 IST
thesootr
हाल ही में तलाक का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आमतौर पर तलाक के मामले कोर्ट में आते रहते हैं, लेकिन जयपुर में हाल ही में हुआ एक तलाक पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस तलाक में पति-पत्नी के बीच 1.22 करोड़ रुपए के एकमुश्त भुगतान पर सहमति बनी है। यह राशि सुनकर हर कोई हैरान है और कह रहा है, इतने रुपयों में तो पूरी जिंदगी संवर सकती है।



कैसे शुरू हुआ यह मामला?

खबर यह भी...

फिर 7 साल बाद बनी सहमति

पत्नी अपनी बेटियों के भविष्य और अपने भरण-पोषण के लिए एक बड़ी रकम की मांग कर रही थी। 7 साल तक चली खींचतान के बाद आखिरकार 1.22 करोड़ रुपए पर सहमति बनी। 5 फरवरी 2025 को दोनों पति-पत्नी जयपुर के गांधीनगर मोड़ स्थित फैमिली कोर्ट में पेश हुए और आपसी सहमति से तलाक के लिए रजामंदी दी। पति ने तलाक के दौरान पत्नी को दो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए पूरी राशि सौंपी।



कोर्ट का फैसला

फैमिली कोर्ट के वकील एडवोकेट डीएस शेखावत के अनुसार, अमूमन कोर्ट तलाक की याचिका पर छह महीने का विचार समय देता है। हालांकि, यह मामला पिछले 8 साल से चल रहा था और दोनों पक्ष सहमत थे, इसलिए न्यायाधीश विनोद कुमार गिरी ने तुरंत तलाक को मंजूरी दे दी।



धूमधाम से हुई थी शादी, लेकिन रिश्ता टूट गया

  • यह शादी अरेंज मैरिज थी, जिसमें दोनों परिवारों की सहमति थी।
  • शादी के कुछ साल तक दोनों के बीच सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन फिर आपसी मनमुटाव के कारण उनके रिश्ते में खटास आ गई।
  • इस दौरान दोनों बेटियां भी हुईं, जिनमें से एक की उम्र 22 वर्ष और दूसरी की 18 वर्ष है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

यह तलाक मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। लोग इसे 'करोड़पति तलाक' कह रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


एक यूजर ने कहा, "इतने पैसे में तो पूरी जिंदगी चैन से निकल जाती।"


वहीं, कुछ यूजर्स इसे मध्यवर्गीय परिवार के लिए एक बड़ी घटना मान रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • National News
  • जयपुर
  • शादी
  • तलाक
  • चंडीगढ़
  • अरेंज मैरिज
  • रोचक न्यूज