रोचक खबर: CCTV लगाया तो श्मशान घाट में दिखा हैरान करने वाला नजारा

Siddhi Tamrakar | Feb 10, 2025, 14:43 IST
Share
tantrik-kriya-shmashan-ghat 1
tantrik-kriya-shmashan-ghat 1

कुछ दिनों से एक गांव के श्मशान घाट पर अजीब घटनाएं हो रही थीं। रात में जलती चिता के पास कुछ रहस्यमय हलचलें महसूस हो रही थीं। इस पर ग्रामीणों ने वहां सीसीटीवी और लाइटें लगवाईं, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में जो कैद हुआ, उसे देख कर सब के सब हैरान रह गए...

राजधानी भोपाल के पास स्थित एक गांव के श्मशान घाट में कई दिनों से अजीबोगरीब घटनाएं हो रही थीं। जब लोग अपने स्वजनों का अंतिम संस्कार करने के बाद अस्थियां लेने लौटते, तो वहां का माहौल बदला हुआ नजर आता। चीजें अस्त-व्यस्त मिलती, जिससे ग्रामीणों के मन में शक पैदा हुआ।

खबर यह भी- बहू की भूतिया हरकतों से डरे ससुराल वाले, कोर्ट पहुंचा मामला, सामने आया ये सच

तंत्र-मंत्र का हुआ शक

ग्रामीणों को संदेह हुआ कि श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं की जा रही हैं। इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए उन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरे और हैलोजन लाइट लगवाने का फैसला किया। कैमरे को मोबाइल फोन से जोड़ा गया, ताकि रात में भी निगरानी की जा सके।

खबर यह भी- बच्चों पर भूत-प्रेत का साया, भोपाल के डॉक्टर से ठगी, तांत्रिक 51 तोला सोना और 31 लाख रुपए लेकर फरार

कैमरे में कैद हुए तांत्रिक

सीसीटीवी कैमरे लगाने के कुछ ही दिनों बाद, एक रात ग्रामीणों को कुछ संदिग्ध हलचल दिखी। जब उन्होंने जाकर देखा, तो वहां तीन पुरुष और एक महिला तांत्रिक अनुष्ठान कर रहे थे। वे जलती चिता के पास कुछ काले कपड़ों के पुतले रखकर तंत्र-मंत्र कर रहे थे।
naidunia_image
naidunia_image

खबर यह भी- पिता ने कुल्हाड़ी से मासूम के टुकड़े किए, तांत्रिक ने कहा था बेटे पर है भूत-प्रेत का साया

अमावस्या-पूर्णिमा पर होती थीं रहस्यमय गतिविधियां

स्थानीय निवासी कुबेर सिंह राजपूत ने बताया कि गांव के लोग लंबे समय से इन घटनाओं से परेशान थे। खासकर अमावस्या और पूर्णिमा की रातों में अनजान लोग श्मशान घाट पर नजर आते थे। ग्रामीणों ने कई बार वहां लाइटें भी लगवाई, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। आखिर में, सर्वसम्मति से सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला लिया गया, जिससे रात में श्मशान घाट की निगरानी की जाने लगी।

खबर यह भी- ये अंधविश्वास है: किशोरी को अगरबत्तियों से दागकर भूत-प्रेत भगाने का दावा

रंगे हाथों पकड़े गए तांत्रिक

गुप्त नवरात्र की नवमी की रात जब कैमरे में संदिग्ध गतिविधियां दिखीं, तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीन पुरुषों और एक महिला को तांत्रिक क्रिया करते हुए पकड़ लिया। वहां पर पत्तल में रोटी-पूड़ी रखी थी और आसपास अजीबोगरीब सामग्री फैली हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि ये सभी बैरसिया के एक बड़े तांत्रिक के निर्देश पर वहां पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पूर्णिमा
  • तांत्रिक
  • श्मशान घाट
  • तंत्र मंत्र
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा