झारखंड में INDIA गठबंधन को होगी वापसी या NDA करेगी कमाल, फैसला आज

Vikram Jain | Nov 23, 2024, 02:38 IST
Share
Jharkhand Assembly Election 2024 Result
Jharkhand Assembly Election 2024 Result

झारखंड विधानसभा चुनाव के फैसले की घड़ी आ गई है। आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है। दोनों खेमों की ओर से सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं। दोपहर के बाद तय हो जाएगा कि किसकी सरकार बनने जा रही है।

महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम भी आज आएगा। चुनाव के रिजल्ट के साथ ही साफ हो जाएगा कि कौन सरकार बनाने जा रहा है और कौन विपक्ष होगा। झारखंड में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच मुकाबला है। इस चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन और एनडीए दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। लेकिन आज तय हो पाएगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनने जा रही है।

719 टेबल पर होगी वोटों की गणना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के मुताबिक सभी जिला मुख्यालयों में मतों की गणना के लिए काउंटिंग सेंटर बनाए हैं। कुल 65 काउंटिंग हाल में 719 टेबल पर वोटों की गणना होगी। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतदान के लिए आवश्यकता के अनुसार चार से 20 टेबल लगाए गए हैं। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी।

दो चरणों में हुआ मतदान

झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 66.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यह आंकड़ा 2019 के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान की तुलना में 2.9 प्रतिशत अधिक है। 20 नवंबर को दूसरे चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक काउंटिंग को लेकर कड़ी सुरक्षा की गई है।

बीजेपी ने किया जीत का दावा

झारखंड में 81 सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। यहां मुख्य मुकाबला जेएमएम-कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और बीजेपी-आजसू के एनडीए के बीच है। बीजेपी ने दावा किया है कि झारखंड में इस बार एनडीए की सरकार बनेगी। जेएमएम के हेमंत सोरेन ने लगातार दूसरी बार जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंडिया गठबंधन
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • झारखंड
  • Assembly Election results
  • चुनाव परिणाम
  • हेमंत सोरेन
  • JMM झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • Jharkhand Assembly Election 2024
  • झारखंड विधानसभा चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज