करवाचौथ मनाने आ रही महिला कांस्टेबल से रेप, युवक का तोड़ा दांत

Ravi Singh | Oct 21, 2024, 18:51 IST
kanpur woman constable rape
अयोध्या से करवा चौथ मनाने कानपुर स्थित ससुराल आ रही महिला कांस्टेबल के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने युवक के साथ हाथापाई की। इसमें युवक का दांत भी टूट गया।

kanpur rape : अयोध्या से करवा चौथ मनाने अपनी ससुराल कानपुर आ रही महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 20 अक्टूबर को देर रात एक युवक महिला कांस्टेबल को जबरन गांव के बाहर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।



शोर माचने पर भागा आरोपी

महिला कांस्टेबल ने विरोध किया। इससे व्यक्ति का एक दांत टूट गया। महिला कांस्टेबल ने जब शोर मचाया तो वह भाग गया। महिला कांस्टेबल की ससुराल कानपुर के सेन पश्चिमपारा इलाके में रहती है। वह इस समय अयोध्या में ड्यूटी पर है।



जबरन खींचा खेतों में

महिला कांस्टेबल करवा चौथ मनाने के लिए शनिवार को अयोध्या से कानपुर स्थित अपने गांव पहुंची थी। वह सादे कपड़ों में सड़क मार्ग से अपने गांव जा रही थी। रात का समय था। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसे जबरन खेतों में खींच ले गया। उस व्यक्ति ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया।



ये खबर भी पढ़ें...



दिव्यांग छात्रा से बाबा ने किया रेप, दरबार में आते थे कई अफसर और नेता



पिता ने 2 साल की बेटी से किया रेप, खून से सनी मिली बच्ची,ICU में भर्ती



युवक से मांगी लिफ्ट : पुलिस

कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त हरीश चंद्र का कहना है कि महिला कांस्टेबल अपने गांव जाने के लिए युवक से बाइक पर लिफ्ट ले रही थी। रास्ते में युवक ने बाइक रोककर महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।



आरोपी हिरासत में

महिला कांस्टेबल ने विरोध किया। हाथापाई के दौरान लड़के का दांत टूट गया। शोर सुनकर लड़का मौके से भाग गया। किसी तरह महिला कांस्टेबल अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। बाद में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। महिला कांस्टेबल ने आरोपी से लिफ्ट ली थी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • UP News
  • क्राइम न्यूज
  • कानपुर न्यूज
  • करवा चौथ
  • rape
  • Kanpur
  • रेप
  • महिला कांस्टेबल