राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाला कश्मीरी शख्स गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Jan 10, 2026, 18:58 IST
kashmiri man arrested
अयोध्या के राम मंदिर में 55 वर्षीय कश्मीरी शख्स ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते पकड़ा है। खुफिया एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं।

Ayodhya. अयोध्या के राम मंदिर में एक 55 वर्षीय कश्मीरी व्यक्ति ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। जैसे ही उसने कपड़ा बिछाया, सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वह नारेबाजी करने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम अबु अहद शेख बताया। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। अबु अहद शेख से पुलिस कंट्रोल रूम में पूछताछ की जा रही है।



शख्स के बयान की सत्यता जांचने के लिए CCTV देखे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति बिहार के रास्ते अयोध्या पहुंचा। शुरू में तीन लोगों के पकड़े जाने की जानकारी मिली थी। अयोध्या के SSP गौरव ग्रोवर ने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति पकड़ा गया। वह नमाज पढ़ने का प्रयास कर रहा था। सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया।



MP Startup Summit 2026: भोपाल में स्टार्टअप्स का सबसे बड़ा महाकुंभ कल से



नमाज पढ़ने के लिए बैठा शख्स

अबु अहद शेख राम मंदिर के गेट D1 से घुसा। वह सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। राम मंदिर में एंट्री के दौरान केवल चेकिंग होती है। आधार कार्ड या अन्य परिचय पत्र की चेकिंग नहीं होती। अबु अहद शेख ने इसका फायदा उठाया और मंदिर में एंट्री की। वह सीता रसोई तक पहुंचा, जो मुख्य मंदिर से 200 मीटर दूर है। यहां उसने नमाज पढ़ने की कोशिश की।



अवैध खनन पर बेबस राजस्थान पुलिस, थानाधिकारी ने सुनाई बेबसी की कहानी



अबु अहद शेख ने शुरू की नारेबाजी

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने अबु अहद शेख को रोका, तो उसने नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर खुफिया एजेंसियां, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। हालांकि, जिला प्रशासन ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। राम मंदिर ट्रस्ट भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।



सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, भारतीय नौसेना भर्ती 2026 में करें आवेदन



क्या बोले SSP डॉ. गौरव ग्रोवर

SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अबु अहद शेख के पास आधार कार्ड मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वह परकोटे के पास कपड़ा बिछाने लगा। सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ और निगाह रखी गई। अचानक वह नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जांच एजेंसियां उसकी जानकारी के आधार पर वेरिफिकेशन कर रही हैं।



मंदिर परिसर में बन रहा इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हर दिन डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर पर आतंकी हमले की धमकियां मिलती रहती हैं। अयोध्या की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए NSG का हब बनाने की तैयारी है। NSG यूनिट को स्पेशलाइज्ड वेपन और एंटी ड्रोन तकनीक से लैस किया जाएगा। मंदिर परिसर में 11 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर बन रहा है। इसमें पुलिस, CRPF, SSF और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी बैठेंगे।



सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, भारतीय नौसेना भर्ती 2026 में करें आवेदन



मंदिर की सुरक्षा SSF के पास

श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मंदिर की सुरक्षा SSF के पास है। मंदिर की सुरक्षा में 200 जवान तैनात हैं। UP सरकार ने हाल ही में PAC और पुलिस जवानों से SSF का गठन किया था।



पहले भी मिल चुकी हैं मंदिर को उड़ाने की धमकी

22 अगस्त 2024 को श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के हेल्प डेस्क पर धमकी दी गई। धमकी में कहा गया, "राम मंदिर को 4000 किलो RDX से नष्ट कर देंगे।" UP ATS ने 14 सितंबर को मोहम्मद मकसूद को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में मकसूद ने कहा कि वह राम मंदिर निर्माण से नाराज था।



28 मई 2024 को इंस्टाग्राम पर धमकी पोस्ट की गई। इसके बाद 112 पर कॉल आई। धमकी के बाद पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम को एक्टिव किया। जांच में धमकी देने वाले की लोकेशन कुशीनगर में मिली। पुलिस ने 16 साल के किशोर को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह मानसिक तौर पर अस्वस्थ है।



11 नवंबर 2024 को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने कहा, हम अयोध्या की नींव हिला देंगे।



NSG की यूनिट शुरू करने का फैसला

22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर को आतंकी हमलों की धमकियां मिलती रहती हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने NSG की यूनिट शुरू करने का फैसला लिया है।





Tags:
  • अयोध्या
  • राम मंदिर
  • आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू
  • कश्मीर
  • NSG