कोलकाता पुलिस ने Sharmistha Panoli को क्यों किया गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है कनेक्शन

Manya Jain | Jun 01, 2025, 18:12 IST
Share
OPERATION SINDOOR SHAMRISTHA PANOLI CONTROVERSY
OPERATION SINDOOR SHAMRISTHA PANOLI CONTROVERSY

कोलकाता पुलिस ने इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पानोली को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर विवादित वीडियो पोस्ट के कारण गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

आजकल सोशल मीडिया के दौर में इंटरनेट पर कब कौनसी चीज अवसर से आफत बन जाए किसी को नहीं पता होता। ऐसा ही एक मामला आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हाल ही में कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा पनोली नाम की महिला इन्फ्लुएंसर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया था। इस वीडियो में उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे, जिस पर विवाद खड़ा हो गया था।

पुलिस ने शनिवार को इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।

🎥 क्या था वीडियो और क्यों हुआ विवाद?

शर्मिष्ठा पानोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मामले में चुप्पी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

c089683f-968
c089683f-968

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा गया, लेकिन साथ ही लोगों ने उनकी आलोचना भी की। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और धमकी भरे कमेंट्स भी किए। विवाद बढ़ने पर शर्मिष्ठा ने अपना वीडियो हटा दिया और माफी भी मांगी।

लेकिन कोलकाता में पहले ही उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी थी।

👩‍🎓 कौन हैं शर्मिष्ठा पानोली?

22 साल की शर्मिष्ठा पानोली पुणे की रहने वाली हैं और पुणे के एक लॉ कॉलेज में पढ़ाई करती हैं। उनकी ये पोस्ट गुरुग्राम में वायरल हुई, जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया और माफी भी मांगी है।

SHAMRISTHA PANOLI
SHAMRISTHA PANOLI

फिलहाल, उन्हें गुरुग्राम की अदालत में पेश किया गया और कोलकाता पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें कोलकाता ले जा रही है।

⚖️ कौन-कौन से कानून के तहत केस दर्ज है?

पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें शामिल हैं:

  • धारा 196(1)(ए): विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने का आरोप
  • धारा 299: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश
  • धारा 352: जानबूझकर शांति भंग करने के इरादे से अपमान
  • धारा 353(1)(सी): सार्वजनिक शरारत भड़काने वाले बयान देना

🙏 माफी और प्रतिक्रिया

मामला बढ़ने के बाद शर्मिष्ठा ने अपने दूसरे सोशल मीडिया हैंडल से भी सभी पोस्ट हटा दिए। उन्होंने अपनी 15 मई की स्टोरी हाइलाइट में बिना शर्त माफी मांगी और कहा कि उनका कभी भी किसी की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुँचाने का उद्देश्य नहीं था।

e044d421-63a
e044d421-63a

अब 31 मई को उन्हें कोलकाता की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उनकी गिरफ्तारी की वैधता पर कानूनी बहस हो सकती है।

👮‍♂️ पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब कानूनी नोटिस भेजने के कई प्रयास नाकाम रहे और यह पता चला कि शर्मिष्ठा का परिवार इस इलाके से चला गया है, तो उन्होंने अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया। इसके बाद गुरुग्राम से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि वीडियो से कई लोगों में गुस्सा था और वे सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे थे। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो पोस्ट करने के पीछे क्या मकसद था।

इसके अलावा, जांच यह भी कर रही है कि कहीं कोई और इस मामले में शामिल तो नहीं है।

📱 सोशल मीडिया पर हंगामा

यह मामला सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। लोग #ReleaseSharmishta और #ArrestSharmishta जैसे हैशटैग के जरिए अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

कुछ लोग शर्मिष्ठा के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं तो कुछ उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह बहस काफी गर्मा गई है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

operation sindoor news | Sharmistha Panoli

operation s

indoor news | operation sindoor update | operation sindoor | Controversy | Instagram | Instagram Post

Tags:
  • Instagram
  • Controversy
  • Instagram Post
  • operation sindoor
  • operation sindoor news
  • operation sindoor update
  • Sharmistha Panoli
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग