Magnetic Hill: करिश्मा कुदरत का या आंखों का धोखा, बिना स्टार्ट किए कैसे घाटी चढ़ जाती है गाड़ी

Aman Vaishnav | Oct 04, 2025, 17:03 IST
लद्दाख की मैग्नेटिक हिल एक अद्भुत जगह है, यह ऐसी पहाड़ी है जहां गाड़ी का इंजन बंद होने पर भी वह नीचे नहीं लुढ़कती, बल्कि खुद-ब-खुद ऊपर की ओर चलने लगती है। ऐसा लगता है जैसे कोई शक्ति कार को खींच रही हो।
1 8 मैग्नेटिक हिल
Aman vaishnav (9)

क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी अनोखी जगह है, 'मैग्नेटिक हिल' जो अपने रहस्य के कारण देश भर में मशहूर है। यह पहाड़ी प्रकृति का एक अद्भुत चमत्कार है।

2 8 खुद चलती है गाड़ी
Aman vaishnav (10)

यह जगह सबसे ज्यादा इसलिए जानी जाती है क्योंकि यहां गाड़ी का इंजन बंद करने पर भी वह नीचे की ओर लुढ़कने के बजाय खुद-ब-खुद ऊपर की तरफ चलने लगती है।

3 8 लेह हाईवे से 30 किमी दूर
Aman vaishnav (11)

अगर आप इस चमत्कार को देखना चाहते हैं, तो आपको लेह-कारगिल हाईवे पर जाना होगा। (laddakh ) यह रहस्यमयी जगह लेह शहर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है।

4 8 न्यूट्रल में भी 20 की स्पीड
Aman vaishnav (12)

यह पहाड़ी इतनी रहस्यमयी है कि अगर आप यहां अपनी गाड़ी न्यूट्रल में छोड़ दें, तो वह नीचे लुढ़केगी नहीं। बल्कि वह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने आप ऊपर की ओर चलने लगेगी।

5 8 अमेरिका में भी है मौजूद
Aman vaishnav (13)

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह चमत्कार सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, अमेरिका के मॉन्कटन में भी ठीक इसी तरह की एक मैग्नेटिक hill मौजूद है।

6 8 टूरिस्टों की पसंदीदा जगह
Aman vaishnav (14)

इस रहस्यमयी घटना के कारण, यह जगह अब एक बहुत बड़ा टूरिस्ट आकर्षण बन गई है। लोग इस अनोखे रहस्य को अपनी आंखों से देखने और इस पहाड़ी की खूबसूरती का अनुभव करने के लिए यहां आते हैं।

7 8 सिर्फ आँखों का धोखा
Aman vaishnav (15)

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह केवल एक ऑप्टिकल भ्रम (Optical Illusion) है, जिसका मतलब है कि हम जो देखते हैं, वह सिर्फ हमारी आंखों का धोखा है।

8 8 पहाड़ों की बनावट का कमाल
Aman vaishnav (16)

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह सब पहाड़ों की बनावट का कमाल है। (लद्दाख) इस जगह की बनावट ऐसी है कि हमारी आंखें गुरुत्वाकर्षण की दिशा को ठीक से समझ नहीं पाती।