PM Narendra Modi : पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे
Jitendra Shrivastava | May 13, 2024, 16:35 IST
THESOOTR
देश-दुनिया। बिहार में प्रधानमंत्री मोदी ने रैली करते हुए पाकिस्तान पर तंज किया है। गठबंधन के लिए उन्होंने कहा कि जब तब मैं जिंदा हूं, ये आपके आरक्षण को छीन नहीं सकते। पीएम ने लोगों को अपनी गारंटी का विश्वास भी दिलाया...
बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने चिराग पासवान के समर्थन में रैली की। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। इंडी गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं ये आपका अधिकार नहीं छीन सकते। मैं आपका आरक्षण इन्हें छिनने नहीं दूंगा। पाकिस्तान के लिए नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, तो हम पहना देंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में भी रैली को संबोधित किया। मोदी ने मुजफ्फरपुर की रैली में कहा कि इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे भाई, पहना देंगे। अब उनको आटा भी चाहिए, उनके पास बिजली भी नहीं है। हमें मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा, बिहार में जंगलराज लाने वाले जो व्यक्ति हैं, जिनको चारा घोटाले में कोर्ट ने गुनहगार माना है और सजा दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि शहजादे कहते हैं मुसलमानों को आरक्षण दिया जाना चाहिए, वो भी पूरा का पूरा। यानी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिलने वाला पूरा आरक्षण अब ये मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं आपको गारंटी देता हूं, जब तक मोदी जिंदा है, ये आपके अधिकारों पर डाका नहीं डाल सकते, ये आपके आरक्षण को छीन नहीं सकते। वो वक्त चला गया, जब आपने महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण के कागज फाड़ दिए थे।
उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैंः नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी बोले पाकिस्तान को हम पहना देंगे चूड़ियां
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #PMModi #News #ViralVideo #ViralNews #Pakistan #INDIAAlliance #Congress #BJP #Election2024 @narendramodi pic.twitter.com/chcIhocGLh
— TheSootr (@TheSootr) May 13, 2024
पीएम नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में भी रैली को संबोधित किया। मोदी ने मुजफ्फरपुर की रैली में कहा कि इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे भाई, पहना देंगे। अब उनको आटा भी चाहिए, उनके पास बिजली भी नहीं है। हमें मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा, बिहार में जंगलराज लाने वाले जो व्यक्ति हैं, जिनको चारा घोटाले में कोर्ट ने गुनहगार माना है और सजा दी है।
जब तक मोदी जिंदा है आपका आरक्षण नहीं छीन सकते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि शहजादे कहते हैं मुसलमानों को आरक्षण दिया जाना चाहिए, वो भी पूरा का पूरा। यानी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिलने वाला पूरा आरक्षण अब ये मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं आपको गारंटी देता हूं, जब तक मोदी जिंदा है, ये आपके अधिकारों पर डाका नहीं डाल सकते, ये आपके आरक्षण को छीन नहीं सकते। वो वक्त चला गया, जब आपने महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण के कागज फाड़ दिए थे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन ये भी कहा...
- RJD और कांग्रेस इन दोनों पार्टियों ने तुष्टिकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है। आप देखते होंगे, इंडी अलायंस का हर दल राम मंदिर के लिए भद्दी-भद्दी बातें कर रहा है। ये राम मंदिर को गाली देकर, उसका बहिष्कार करके आपको चिढ़ा रहे हैं। क्या ऐसे लोगों को आप माफ करेंगे?
- आपका वोट NDA को जाएगा वो केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा। RJD, कांग्रेस या इंडी अलायंस को दिया गया वोट तो वैसे भी बेकार हो जाएगा। इसलिए अपना वोट सरकार बनाने के लिए दीजिए, देश बनाने के लिए दीजिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दीजिए।
- मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितनी अंधेरगर्दी फैलाई। इन लोगों ने बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया, जंगलराज दिया। इन लोगों ने सबको बर्बाद किया और खुद अपने आलीशान महल खड़े कर दिए।
- कांग्रेस के 10 साल में ED ने पूरे देश से सिर्फ 35 लाख रुपया जब्त किया था और चोरी करने वाले चोरी कर रहे थे।जबकि मोदी सरकार के 10 साल में 2,200 करोड़ रुपया जब्त किया है। चोरों की नींदें उड़ गई हैं, इसलिए ये लोग मोदी को गाली दे रहे हैं। पाकिस्तान मोदी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari