खोए हुए मोबाइल को ढूंढने में कारगर साबित होगा संचार साथी ऐप, जानें अब तक कितने मिले
NEW DELHI. भारत सरकार का संचार साथी पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन ढूंढने में कारगर है। अक्टूबर में 30 दिनों में 50 हजार मोबाइल फोन खोजे गए। संचार साथी की मदद से खोए हुए फोन की संख्या बढ़ रही है। जून से अक्टूबर के बीच मोबाइल फोन की बरामदगी में 47 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, हर मिनट 1 से ज्यादा मोबाइल फोन ढूंढे जा रहे हैं।
अब तक 7 लाख से ज्यादा मोबाइल रिकवर
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत काम करने वाले दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक जरूरी जानकारी दी है। DoT ने बताया कि अक्टूबर महीने में 50 हजार मोबाइल हैंडसेट रिकवर किए गए हैं, जो चोरी हुए या गुम हुए थे।
मोबाइल रिकवरी की संख्या हर महीने बढ़ रही है।
अक्टूबर में जून की तुलना में 47 प्रतिशत ज्यादा हैंडसेट रिकवर हुए। अब तक 7 लाख से ज्यादा मोबाइल रिकवर हो चुके हैं। DoT ने 2023 में संचार साथी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। इस प्लेटफॉर्म से 7 लाख से ज्यादा मोबाइल रिकवर किए गए हैं। यह जानकारी आकाशवाणी पोर्टल से मिली है।
ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से, 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...
मोबाइल रिकवरी की संख्या बढ़ी
ज्यादातर मोबाइल हैंडसेट तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र से रिकवर हुए हैं। मोबाइल रिकवरी की संख्या हर महीने बढ़ रही है। संचार साथी के प्रति जागरुकता बढ़ने से रिकवरी की संख्या बढ़ रही है।
फेक मोबाइल हैंडसेट को पहचानने में भी
DoT ने लोगों से संचार साथी ऐप इंस्टॉल करने की अपील की है। यह ऐप चोरी हुए फोन को रिपोर्ट, ब्लॉक और खोजने में मदद करता है। इसके अलावा, यह फेक मोबाइल हैंडसेट को पहचानने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़ें...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
यूजर्स इस ऐप से ऐसे चेक कर सकते है
मोबाइल ट्रैकिंग ऐप: संचार साथी ऐप में कई नए फीचर्स हैं। यूजर्स इस ऐप से चेक कर सकते हैं कि उनके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं। संचार साथी ऐप और पोर्टल पर "Know Mobile Connections in Your Name" ऑप्शन है। उस पर क्लिक करके यूजर्स देख सकते हैं कि उनकी आईडी पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं।